सिर्फ बाल ही सीधे नहीं करता! हेयर स्ट्रेटनर के 5 ऐसे इस्तेमाल जिससे चुटकियों में हो जाएंगे रोजमर्रा के बड़े काम
हेयर स्ट्रेटनर से आपने बाल तो खूब स्ट्रेट किए होंगे लेकिन क्या कभी साड़ी की प्लीट्स सीधी की है। हेयर स्ट्रेटनर से कई बड़े आम आसानी से हो सकते हैं। चलिए आज आपको इससे जुड़े कमाल के हैक्स बताते हैं।

बालों को सीधा करने के लिए आपने हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल खूब किया होगा। इससे बाल जल्दी और अच्छी तरह से स्ट्रेट हो जाते हैं, जो आपको परफेक्ट लुक देते हैं। लेकिन क्या आपने हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के झंझट भरे कामों को निपटाने के लिए किया है। जी हां, हेयर स्ट्रेटनर सिर्फ बालों को ही सीधा नहीं करता है बल्कि ये आपके कई मुश्किल कामों को आसान कर सकता है। बस इसका सही इस्तेमाल करना आपको आना चाहिए। गलत तरीके से यूज करने पर ये काम बिगाड़ भी सकता है, तो चलिए आज हम आपको हेयर स्ट्रेटनर से जुड़े कमाल के हैक्स बताते हैं। जिससे आप अपने कुछ कामों को चुटकियों में खत्म कर सकते हैं।
किन कामों के लिए इस्तेमाल करें हेयर स्ट्रेटनर?
1- हैवी साड़ी की प्लीट्स
हैवी साड़ी जैसे बनारसी, सिल्क साड़ियां भारी होती हैं, इनकी प्लीट्स आसानी से बनती नहीं है और बन भी जाए तो सेट नहीं होती। इन्हें सेट करने के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। हेयर स्ट्रेटनर को ज्यादा गर्म न करें, हल्का गर्म करें और थोड़ा ठंडा कर लें। पहले छूकर देखें और फिर साड़ी की प्लीट्स पर रखकर बालों की तरह उसे स्ट्रेट करें। ऐसा करने से प्लीट्स बिल्कुल सीधी हो जाएंगी।
2- नमकीन-बिस्किट के पैकेट होंगे सील
किचन में अक्सर नमकीन-बिस्किट के पैकेट खुल जाते हैं और फिर उन्हें ऐसे ही हम रख देते हैं। ऐसे रखने से नमकीन-बिस्किन जल्दी सील जाते हैं। अगर आप सीलन से बचाना चाहते हैं, तो हेयर स्ट्रेटनर की मदद से पैकेट को दोबारा सील कर दें। इसे हल्का गर्म करें और पैकेट पर रखकर दबाएं, गर्माहट से पैकेट चिपककर बंद हो जाएगा।
3- शर्ट की कॉलर
कई बार ऑफिस के लिए लेट होने पर शर्ट प्रेस करने का समय नहीं मिलता। ऐसे में आप फटाफट हेयर स्ट्रेटनर गर्म करें और हल्का ठंडा होने पर कॉलर, बाजू और फ्रंट पर हल्के हाथों से चलाएं। ऐसा करने से शर्ट प्रेस की तरह ही मिनटों में सही हो जाएगी और सिलवटें हट जाएंगी।
4- गिफ्ट वाले रिबन
अगर गिफ्ट पर रिबन को घुमाकर लगाना है, तो आप हेयर स्ट्रेटनर का यूज कर सकती हैं। स्ट्रेटनर को हल्का गर्म करें और इसमें रिबन को लपेट दें, फिर इसे दबाएं। ऐसे करने से रिबन कर्ल स्टाइल में घूम जाएगा और फिर इसे गिफ्ट पर लगाएं।
5- चादर की सिलवटें
अक्सर हम सोचते हैं कि हमारी चादर होटल जैसी बिल्कुल फिनिश लुक के साथ क्यों नहीं बिछ पाती। अगर आपके मन में भी ये सवाल रहता है, तो हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल चादर के साइड कॉर्नर को सीधा करने के लिए करें। ऐसा करने से चादर बेड के नीचे आसानी से दबी रहेगी। इसके अलावा आपको पिलो कवर को भी स्ट्रेटनर से स्ट्रेट कर लेना है। बस चादर बिल्कुल सेट हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


