एक साथ 5-6 तंदूरी रोटी कुकर में बनकर होगी तैयार, स्टेप बाई स्टेप सीख लें तरीका
Tandoori Roti in Cooker: ढेर सारे फैमिली मेंबर इकट्ठा हो जाएं या फिर कोई गेस्ट आ जाए अक्सर महिलाएं तंदूरी रोटी बनाने से बचती हैं क्योंकि इसे एक साथ ढेर सारा बनाना मुश्किल होता है। लेकिन कुकर में बनाने की ये एक ट्रिक बड़े काम की है। जिससे आप 5-6 तंदूरी रोटियां एक बार में ही बना लेंगी, सीख लें तरीका।

तंदूरी रोटी का टेस्ट तो सबको पसंद आता है। पनीर लबाबदार हो या फिर कोफ्ते अक्सर लोग तंदूरी रोटी की डिमांड करते हैं। लेकिन जब घर में मेहमान आ जाएं तो उनकी खातिरदारी में अक्सर लोग तंदूरी रोटी नहीं बनाते। क्योंकि एक-एक रोटी बनाने में काफी टाइम लगता है और जब डाइनिंग टेबल पर साथ में लोग बैठे हों तो गरम रोटी देना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ये ट्रिक आपकी हेल्प करेगा। जिसमे कुकर में आप एक साथ 5-6 तंदूर वाली रोटी एक साथ बनाकर तैयार कर सकती हैं। यहीं नहीं अगर आपका कुकर पांच या सात लीटर वाला है तो उसमे और ज्यादा रोटियां बनाकर तैयार की जा सकती हैं। स्टेप बाई स्टेप तरीके से सीख लें कैसे बनाएं कुकर में तंदूरी रोटी....
कुकर में तंदूरी रोटी बनाने का तरीका
- सबसे पहले तंदूरी रोटी का आटा लगाकर रख लें।
- अब बड़े साइज का कुकर लें। अगर कुकर छोटे दो से ढाई लीटर साइज का है तो थोड़ी छोटी रोटियां ही बेलें। जिससे कुकर के साइड्स में फिट हो सकें।
- अब कुकर को पहले उल्टा करके गर्म हो जाने दें। ध्यान रहे कि कुकर ज्यादा गर्म ना हो। नहीं तो रोटियां जल्दी निकल जाएंगी और पूरी तरह से पकेंगी नहीं।
- इस बीच कम से कम चार से पांच, छह रोटियों को बेलकर रख लें।
- जैसे ही कुकर गर्म हो जाए तो इसे सीधा करें और फिर साइड वाले हिस्से को गैस की आंच पर रखें।
- अब एक हाथ में पानी लगाएं और रोटी के केवल एक हिस्से पर पानी लगाकर कुकर की साइड वाली दीवार पर इसे चिपका दें।
- इसी प्रोसेस को फॉलो करते हुए कुकर के हर साइड्स पर एक रोटी से सटाकर दूसरी रोटी को चिपका दें।
- गैस की फ्लेम को धीमा रखें जिससे कि ये पूरी अंदर तक सिंक जाएं।
- सारी तरफ रोटियों को चिपकाने के बाद कुकर को पलट कर फ्लेम पर रख दें।
- थोड़ी-थोडी देर पर देखते रहें जिससे कोई रोटी कुकर छोड़कर नीचे ना गिरे। अगर एकाध गिर जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
- बस जब रोटियां सिंक जाएं तो इन्हें चिमटे की मदद से निकालें और थोड़ा और पकाने के लिए एक से दो सेकेंड डायरेक्ट गैस की फ्लेम पर सेंक लें।
- बस तैयार हो जाएंगी तंदूरी रोटी विदआउट तंदूर एट होम। इसे गर्मागर्म आप मेहमानों को सर्व कर सकती हैं। इस तरह से बनीं ढेर सारी तंदूरी रोटियां गर्मी के दिनों में आपकी मेहनत और समय दोनों को बचाएगी। तो जब भी घर में सबको खाना खिलाना हो तो इस तरह से तंदूरी रोटी बनाकर जरूर ट्राई करें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


