पालक के पकौड़े नहीं सोखेंगे तेल! बेसन में ये 1 चीज मिला दें, खूब कुरकुरे और टेस्टी बनेंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पालक के पत्तों के पकौड़े खूब टेस्टी लगते हैं। लेकिन ये तेल भी काफी ज्यादा सोख लेते हैं और कई बार क्रिस्पी भी नहीं बनते। ऐसे में ये 5 टिप्स नोट कर लें, एकदम परफेक्ट कम तेल वाले और टेस्टी पकौड़े बनकर तैयार होंगे।

Tips to Make Crispy Palak Pakoras
पालक के पकौड़े कैसे बनाएं

बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम पकौड़ियां खाने की क्रेविंग ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। शाम होते ही चाय के साथ पकौड़ी खाने का मन करने लगता है। ऐसे में अगर आप आलू-प्याज से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो पालक के पत्तों की पकौड़ी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। हालांकि अक्सर गृहणियां शिकायत करती हैं कि पालक के पत्तों की पकौड़ी खूब सारा तेल पी लेती हैं या फिर कुरकुरी नहीं बनती। ये तेल सोखने वाली प्रॉब्लम तो काफी ज्यादा कॉमन है। यही वजह है कि कई लोग पालक की पकौड़ी अलग से बनाना पसंद नहीं करते, उसे किसी और सब्जी के साथ मिक्स कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज की ये टिप्स आपके बड़े काम आने वाली हैं। ये छोटी छोटी बातें नोट कर लेंगे तो पालक की पकौड़ी एकदम क्रिस्पी बनेंगी, बिना ऑयल सोक किए।

कम तेल वाले पालक के पत्तों के पकौड़े कैसे बनाएं?

टिप 1: ड्राई होने चाहिए पालक के पत्ते

जब भी पालक के पत्तों के पकौड़े बनाने हों, तो सबसे पहले उन्हें अच्छी तरह वॉश कर लें। फिर किसी कपड़े पर फैलाकर पंखे के नीचे सूखने के लिए रख दें। अगर पत्तों में नमी रहेगी तो ये ज्यादा ऑयल एब्जॉर्ब करेंगे और क्रिस्पी भी नहीं बनेंगे।

टिप 2: बेसन में ये 1 चीज मिलाने से क्रिस्पी बनेंगे पकौड़े

पकौड़ों में कुरकुरापन चाहिए तो बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा जरूर एड करें। अगर एक कप के करीब बेसन लिया है, तो उसमें 3-4 चम्मच चावल का आटा मिलाना चाहिए। चावल के आटे से पकौड़े क्रिस्पी भी बनते हैं और ज्यादा तेल भी नहीं सोखते।

टिप 3: बेसन के बैटर में मिलाएं ये मसाले

पकौड़े टेस्टी बनाने का सीक्रेट छिपा है बेसन के बैटर में। इसलिए इसमें कुछ मसाले एड किए जाते हैं। जैसे- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा जीरा और हाथों से मसलकर अजवाइन। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें। आप चाहें तो हरी मिर्च, लहसुन और अदरक का पेस्ट भी एड कर सकते हैं। इससे काफी अच्छी खुशबू और फ्लेवर आता है।

टिप 4: लास्ट में ये बेकिंग सोडा और गर्म तेल एड करें

बेसन का बैटर तैयार होने के बाद, उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा और एक चम्मच गर्म तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इससे बैटर हल्का और फूला हुआ बनता है, जिस वजह से पकौड़े बाहर से खूब क्रिस्पी बनते हैं और तलने के बाद ज्यादा तेल भी नहीं सोखते।

टिप 5: गर्म तेल में फ्राई करें पालक के पकौड़े

बैटर तैयार होने के बाद पालक के पत्तों को इसमें अच्छी तरह कोट कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म होने दें, फिर पकौड़ों को फ्राई करने के लिए डालें। तेल ठंडा होगा तो पकौड़े तेल सोख लेंगे, वहीं ज्यादा गर्म होने पर जलने का डर रहता है। इसलिए मीडियम गर्म तेल में इन्हें गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। पालक के पत्तों के क्रिस्पी पकौड़े बनकर तैयार हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानापालक के पकौड़े नहीं सोखेंगे तेल! बेसन में ये 1 चीज मिला दें, खूब कुरकुरे बनेंगे