बिना फ्रिज: गर्मियों में दूध को फटने से बचाएंगे ये 5 'देसी जुगाड़'
Tips to keep milk fresh without fridge in summer : अगर आपके लिए भी यह समस्या अकसर गर्मियां शुरू होते ही सिरदर्द का कारण बन जाती है तो ये 5 स्मार्ट किचन हैक्स आपकी मुश्किल को चुटकियों में आसान करने वाले हैं।

गर्मियों का मौसम आते ही घर की महिलाओं को सबसे ज्यादा टेंशन दूध फटने की होने लगती है। बार-बार होने वाली बिजली की कटौती या फ्रिज की सुविधा ना होने पर यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपके लिए भी यह समस्या अकसर गर्मियां शुरू होते ही सिरदर्द का कारण बन जाती है तो ये 5 स्मार्ट किचन हैक्स आपकी मुश्किल को चुटकियों में आसान करने वाले हैं। दूध को सुरक्षित रखने के 5 स्मार्ट तरीके घंटों दूध को बिना फ्रिज के भी सुरक्षित बनाए रख सकते हैं।
गर्मियों में दूध फटने से बचाएंगे ये 5 तरीके
1. उबालना
दूध को बैक्टीरिया से बचाने का सबसे पुराना और असरदार तरीका उसे उबालना है। दूध को केवल एक बार उबालकर न छोड़ें। दूध को फटने से बचने के लिए हर 5-6 घंटे के अंतर पर अच्छी तरह उबालें। उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें। यह प्रक्रिया दूध में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके उसके फटने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है। उबालने के बाद दूध को तुरंत ढंकने की जगह किसी जालीदार ढक्कन से ढंकें ताकि भाप निकल सके।
2. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
दूध उबालने से पहले, उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) डालकर अच्छी तरह मिला दें। बेकिंग सोडा दूध की अम्लता (acidity) को बेअसर करता है, जिससे वह लंबे समय तक फटने से बचा रहता है। लेकिन ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि दूध में बहुत अधिक सोडा डालने से दूध का स्वाद खराब हो सकता है।
3. गीले कपड़े में लपेटकर रखें
दूध को उबालने और ठंडा करने के बाद, बर्तन को एक साफ, गीले सूती कपड़े से अच्छी तरह लपेट दें। अब इस बर्तन को घर की किसी हवादार जगह पर रखें। कपड़े से पानी का वाष्पीकरण (evaporation) होता है, जिससे बर्तन और उसके अंदर का दूध ठंडा रहता है। कपड़े को सूखने न दें और जरूरत पड़ने पर फिर से गीला करते रहें।
4. पानी के बर्तन में रखें
दूध के बर्तन को एक बड़े और गहरे बर्तन में रखें, जिसमें ठंडा पानी भरा हो। यह सुनिश्चित करें कि पानी दूध के बर्तन के आधे हिस्से तक डूबा रहे। गर्मियों में पानी गर्म हो जाता है, इसलिए इसे नियमित अंतराल पर बदलते रहें। यदि संभव हो, तो पानी में बर्फ के कुछ टुकड़े मिला सकते हैं।
5. छांव वाली ठंडी जगह पर रखें
दूध को हमेशा घर की सबसे ठंडी और छायादार जगह पर रखें। इसे सीधे जमीन पर या मिट्टी के फर्श पर रखने से भी ठंडक मिलती है।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


