
सर्दियों में गैस सिलेंडर जल्दी खत्म होने से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 जादुई तरीके
Tips to save gas cylinder : सर्दियों में गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है तो कुछ वायरल किचन हैक्स आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन से किचन टिप्स अपनाकर आप गैस की बचत करके सिलेंडर को लंबा चला सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में सुबह-शाम गरमा-गरम पकौड़ों के साथ ली गईं चाय की चुस्कियां स्वाद तो बढ़ा देती हैं लेकिन इससे गैस की खपत भी बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग ठंड में यह शिकायत करते हैं कि बार-बार खाना और पानी जैसी चीजें गर्म करने से उनका गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है। जिसका सीधा असर उनके महीने के बजट पर पड़ता है। अगर आपकी भी यही शिकायत है कि सर्दियों में गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है तो कुछ वायरल किचन हैक्स आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन से किचन टिप्स अपनाकर आप गैस की बचत करके सिलेंडर को लंबा चला सकते हैं।
गैस सिलेंडर लंबा चलाने के टिप्स
ठंड से बचाव
सर्दियों में तापमान गिरने से LPG का वेपोराइजेशन (वाष्पीकरण) धीमा हो जाता है, जिससे सिलेंडर से गैस का प्रेशर कम हो जाता है, लौ कमजोर दिखती है और ऐसा लगता है कि सिलेंडर जल्दी खत्म हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गैस को तरल से गैस में बदलने के लिए गर्मी की आवश्यकता होती है, और ठंड में यह प्रक्रिया धीमी होती है, जिससे गैस का फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में गैस की बचत करने के लिए सिलेंडर को जूट की बोरी से ढकें या धूप में कुछ देर रखें। इससे जमी हुई गैस पिघल जाती है और फ्लेम अच्छी आती है। सिलेंडर के नीचे लकड़ी या कार्डबोर्ड रखें ताकि जमीन की ठंड न लगे।
खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर का अधिक इस्तेमाल
दाल, चावल, सब्जी आदि प्रेशर कुकर में बनाएं। ऐसा करने से खाना जल्दी पकता है और गैस की 30-50 प्रतिशत बचत होती है।
भोजन कम आंच पर ढक्कन लगाकर पकाएं
भोजन को लो फ्लेम पर ढककर पकाने से गर्मी अंदर बनी रहती है और भोजन कम गैस में जल्दी पककर तैयार होता है।
बर्नर और स्टोव साफ रखें
गंदे बर्नर से लौ कमजोर और गैस अधिक खर्च होती है। हर हफ्ते बर्नर साफ करें। इसके लिए बर्नर को बेकिंग सोडा, सिरका, या डिश सोप और गर्म पानी से भिगोकर पुराने टूथब्रश से साफ करें, ताकि छेद खुलें और गैस का बहाव ठीक हो, जिससे खाना जल्दी पके और गैस बचे।
फ्रिज की चीजों को पकाने से पहले सामान्य तापमान पर लाएं
ठंडी सब्जियों या दूध को सीधे आंच पर न रखें। इन्हें पकाने से 1-2 घंटे पहले फ्रिज से बाहर निकाल दें, ताकि उन्हें गर्म करने में कम गैस खर्च हो।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




