शादी वाला बूंदी का रायता पसंद है? ये 5 टिप्स जान लेंगी तो बिल्कुल हलवाई जैसा बनेगा!
Boondi Ka Raita Tips: शादी-पार्टी में मिलने वाला गाढ़ा बूंदी का रायता हर किसी को पसंद आता है। लेकिन घर पर ऐसा रायता बनाना मुश्किल लगता है। आज हम आपके साथ हलवाई वाली टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिससे बिल्कुल वैसा ही रायता बनेगा।

गर्मियों में खाने के साथ ठंडा-ठंडा रायता मिल जाए तो क्या ही कहने। चटपटा सा बूंदी का रायता खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है और फिर अगर आप कुछ हेवी खा रहे हैं, तो उसे पचाने में भी मदद करता है। खैर, रायता बनाना तो आसान होता है लेकिन बहुत सी गृहणियां अक्सर शिकायत करती हैं कि उनके रायते में वो हलवाई वाला टेस्ट नहीं आता। कभी रायता जरूरत से ज्यादा गाढ़ा हो जाता है तो कभी पतला। साथ ही पता नहीं हलवाई उसमें कौन से मसाले डालते हैं, जो घर में वैसा रायता बनता ही नहीं है। दरअसल हलवाइयों का रायता बनाने का तरीका ज्यादा अलग नहीं है, बस छोटी-छोटी टिप्स हैं जिन्हें अगर एक बार आप समझ लें तो बिल्कुल वैसा ही रायता बनेगा जैसा शादी पार्टी या रेस्टोरेंट में मिलता है। आइए जानते हैं।
ताजी और गाढ़ी दही का इस्तेमाल करें
हलवाई जैसा रायता बनाने के लिए सबसे जरूरी है अच्छी क्वालिटी की दही लेना। आपको हमेशा ताजी और गाढ़ी दही का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा खट्टी दही से रायते का स्वाद बिगड़ सकता है। एक और बात, रायता बनाने से पहले दही को 1 मिनट के लिए अच्छी तरह फेंट लें, इससे उसका टेक्सचर स्मूद और क्रीमी बनता है।
दही में ठंडा पानी मिलाएं
गाढ़ी दही की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करने के लिए इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी जरूर मिलाएं। बूंदी का रायता ना बहुत गाढ़ा अच्छा लगता है, ना ही बहुत पतला। इसी को ध्यान में रखते हुए आपको इसमें पानी एड करना है।
रायते में कौन-कौन से मसाले मिलाएं
हलवाई जैसा चटपटा बूंदी का रायता बनाने के लिए इसमें कौन-कौन से मसाले मिलाएं, ये भी एक काफी कॉमन सवाल रहता है। तो फटाफट नोट कर लीजिए, आपको दही में लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीने का पाउडर डालकर मिक्स करना है। पुदीना के पत्तों को सुखाकर आप इन्हें पीस सकती हैं और घर पर ही पाउडर तैयार कर सकती हैं। रायते में इसकी खुशबू काफी बढ़िया लगती है। इन सभी को अच्छे से मिक्स करें। इसमें आप बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी मिला सकती हैं, इससे भी रायते का स्वाद बढ़ जाता है।
बूंदी को पहले भिगोकर जरूर रखें
कई लोग बूंदी को सीधे रायते में डाल देते हैं, जिससे वो या तो नर्म हो जाती हैं या रायता पानी छोड़ने लगता है। इसलिए बेहतर होगा कि रायता बनाने से पहले हल्के गर्म पानी में बूंदी को भिगोकर रखें। इससे वो अच्छी तरह फूल जाएंगी। ज्यादा नहीं बस 5 मिनट के लिए रखना काफी होता है। अब थोड़ी-थोड़ी बूंदी लें और इन्हें हाथों से दबाकर सारा पानी बाहर निकाल दें और दही में एड करें। इससे ये दही में जा कर दोबारा फूल जाएंगी और उसे एब्जॉर्ब कर लेंगी।
रायते का स्वाद बढ़ा देगा ये तड़का
रायते का असली स्वाद तो तड़के से आता है। इसके लिए आपको एक तड़का पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर लेना है। उसमें जीरा, चुटकी भर हींग और साबुत लाल मिर्च डालकर लगभग 5 सेकेंड के लिए चटका लें। अब इस तड़के को रायते में लगाएं। बिल्कुल हलवाई जैसा खुशबूदार और टेस्टी रायता बनाकर तैयार होगा।
(Images Credit- Pinterest, You Tube)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


