बच्चे को आलू नहीं खिलाना तो इस कच्चे फल से बनाएं 5 टेस्टी डिशेज, टिफिन चट कर आएगा
Dishes made with Raw Banana: बच्चे को आलू की चीजों से दूर रखना है तो उन्हें कच्चे केले से बनी कुछ टेस्टी चीजों को खिलाएं। उसके खाने में ये 5 तरह की कच्चे केले की बनी डिशेज को शामिल करें, ये आलू का हेल्दी ऑप्शन है।

बच्चे अक्सर आलू ही खाना चाहते हैं। लेकिन आजकल हर दूसरे बच्चे का वेट ओवर वेट है। ऐसे में डॉक्टर उन्हें शुगर और कार्ब्स से दूर रखने के लिए बोलते हैं। खाने की हर चीज में आलू से परहेज करने की सलाह देते हैं। लेकिन बच्चा बगैर आलू के खाना ही नहीं खाता तो उसे आलू की बजाय कच्चे केले से डिशेज बनाकर दें। इसका टेक्सचर आलू की तरह ही होता है और ये काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी रहता है। अगर बच्चा एक बार इसके टेस्ट को डेवलप कर लेगा तो आप एक तीर से दो निशाने लगा लेंगी। ना केवल बच्चे को आलू की चीजें खिलाकर मोटा करने का डर होगा बल्कि उसे सिंपल चीजों में ही पर्याप्त पोषक तत्व मिल जाएंगे। कच्चे केले में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और छोटे बच्चे अक्सर आयरन की कमी से जूझते हैं। ऐसे में ये 5 तरह से कच्चे केले का यूज बच्चे की डाइट में करें।
कच्चे केले से बनाएं चोखा
बच्चे आलू ही खाते हैं तो उन्हें कच्चे केले को उबालकर प्याज, लहसुन, जीरा का तड़का लगाकर चोखा बनाकर दें। बच्चा इसे आलू समझकर ही खाएगा और आपका मिशन पूरा हो जाएगा।
कच्चे केले का पराठा
बच्चे के टिफिन में देने के लिए आलू का पराठा बनाती हैं तो उसमे आलू की बजाय कच्चे केले को उबालकर मैश कर भूनकर स्टफिंग तैयार करें। टेस्ट बच्चे के मन का हो इसके लिए उसमे पनीर या मटर जैसी चीजें जो बच्चे को पसंद हो मिलाएं। बच्चा आराम से खाएगा और उसे टेस्ट का फर्क ज्यादा नहीं पता चलेगा।
लंबे फ्राईज बनाकर दें
आलू के फ्रेंच फ्राईज अभी तक बनाकर देती थीं तो अब से कच्चे केले के फ्राईज बनाकर दें। डाइट को हेल्दी बनाना है तो पहले तेल में तलें और फिर ओवन या एयर फ्रायर में फ्राई करके दें। बच्चों को आलू की बजाय इन कच्चे केले के फ्राईज बनाकर देना हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
आटे में गूंथकर बनाएं रोटी
अगर आप बच्चे को कच्चे केले का टेस्ट डेवलप करवाना चाहते हैं तो कच्चे केले को उबालकर आटे में गूंथकर रोटी या परांठे बनाकर खिलाएं। इससे ना केवल रोटियां सॉफ्ट बनेंगी बल्कि बच्चे को अलग सा टेस्ट पसंद भी आएगा।
कच्चे केले के कटलेट
बच्चे को कच्चे केले के कटलेट बनाकर खिलाएं। इन केलों को बाइंड करने के लिए थोड़ा सा बेसन और साथ में टेस्ट बदलने के लिए पनीर को मैश करके डालें। नमक, धनिया, मिर्ची, थोड़े से कुटे मसालों के साथ कटलेट बनाएं और तवे पर सेंक कर खाने के लिए दें। ये स्नैक्स बच्चे को हेल्दी ईटिंग में हेल्प करेगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


