बाजार से मीठे और बिना रेशे वाले शकरकंद खरीदने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगा एक भी पैसा खराब
Tips To Buy Sweet Shakarkand : अच्छी शकरकंद खरीदने के लिए आपको उसकी बाहरी चमक से ज्यादा उसकी बनावट और रंगत पर ध्यान देना होता है। अगर आप भी इस सीजन शकरकंद की चाट या हलवे के लिए रसीले और मीठे शकरकंद खरीदना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

सर्दियों की गुनगुनी धूप में अंगीठी पर भुने हुए शकरकंद की सोंधी खुशबू और स्वाद रूह तक सुकून पहुंचाता है। लेकिन बाजार से खरीदी हुई यही शकरकंद अगर खाने में फीकी और रेशेदार निकल जाए तो मूड और पैसे दोनों खराब हो जाते हैं। अच्छी-मीठी शकरकंद खरीदना किसी कला से कम नहीं है। जहां आपको उसकी बाहरी चमक से ज्यादा उसकी बनावट और रंगत पर ध्यान देना होता है। अगर आप भी इस सीजन शकरकंद की चाट या हलवे के लिए रसीले और मीठे शकरकंद खरीदना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
बाजार से मीठे और रसीले शकरकंद खरीदने के टिप्स
रंग पर दें ध्यान- गहरे लाल या थोड़े बैंगनी रंग वाले शकरकंद आमतौर पर ज्यादा मीठे और मलाईदार होते हैं। सफेद या हल्के पीले छिलके वाले शकरकंद अक्सर भीतर से थोड़े सूखे और स्वाद में कम मीठे निकलते हैं।
आकार और बनावट- बाजार से हमेशा मीडियम आकार वाले ही शकरकंद खरीदें। बहुत बड़े शकरकंद अकसर छीलने पर 'रेशेदार' होते हैं, जबकि छोटे और मीडियम साइज वाले शकरकंद एक समान पकते हैं और खाने में ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।

ऊपरी सतह की जांच- शकरकंद की ऊपरी सतह एकदम चिकनी और कड़क होनी चाहिए। अगर वह छूने पर कहीं से दबे हुए महसूस हों या उन पर कोई काले धब्बे या छेद नजर आएं तो उन्हें खरीदने से बचें। ऐसे शकरकंद अंदर से खराब या कड़वे निकल सकते हैं।
सिर की जांच- शकरकंद के दोनों सिरे सूखे होने चाहिए। अगर सिरों से नमी या गीलापन लग रहा है, तो इसका मतलब है कि वे सड़ना शुरू हो चुके हैं। ऐसे शकरकंद खरीदने से बचें।
खास टिप्स
शकरकंद को कभी भी फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से शकरकंद से उनका प्राकृतिक स्टार्च खराब हो जाता है और वे अपनी असली मिठास खो देते हैं। शकरकंद को हमेशा किसी सूखी और अंधेरी जगह पर रखना सही रहता है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




