हलवाई वाले खस्ता नमकपारे पसंद हैं? ये 5 टिप्स सीख लें, वही दुकान वाला स्वाद आएगा!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cooking Tips: हलवाई वाले नमकपारे खाने में बड़े टेस्टी लगते हैं। लेकिन जब घर में बनाने की बात आती है, तो उनमें वो खस्तापन नहीं आता। तो चलिए आज आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करते हैं, जिनसे आपके नमकपारे बिल्कुल ऐसे बनेंगे जैसे दुकान पर मिलते हैं।

हलवाई वाले खस्ता नमकपारे पसंद हैं? ये 5 टिप्स सीख लें, वही दुकान वाला स्वाद आएगा!

चाय के साथ स्नैक्स में खस्ता-करारे नमकपारे मिल जाएं, तो उससे बेहतर कॉम्बिनेशन भला क्या हो सकता है। बच्चे भी अक्सर स्नैक्स में कुछ ना कुछ डिमांड करते रहते हैं, ऐसे में उनके लिए भी नमकपारे बनाकर रख लेने में ही फायदा है। कम से कम बाहर की चीजें तो कम खाएंगे। खैर, हलवाई की दुकान पर मिलने पर नमकपारे की बात ही अलग होती है। वो इतने खस्ता, कुरकुरे और परतदार बनते हैं कि खा कर मजा आ जाता है। सेम वैसे ही नमकपारे अगर आपको घर पर बनाने हैं तो आज की टिप्स आपके बड़े काम आने वाली हैं। आटा लगाने से ले कर, किन-किन बातों का और ध्यान रखना है, आज हम सभी चीजें कवर करेंगे। तो चलिए हलवाई जैसे नमकारे बनाने की टिप्स जान लेते हैं।

हलवाई की तरह नमकपारे का आटा ऐसे लगाएं

एकदम खस्ता-करारे नमकपारे बनाने के लिए सबसे जरूरी है आटा ठीक से लगाना। खासकर मैदा में मोयन कितना लगाएं, क्या-क्या चीजें एड करें या गूंथे कैसे, यही छोटी-छोटी चीजें काफी मायने रखती हैं। तो फटाफट से नोट कर लीजिए। अगर आप आधा किलो मैदा ले रहे हैं,तो उसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा अजवाइन क्रश कर के एड करें।

मोयन कितना और कैसे लगाएं?

अब बारी है मोयन लगाने की। आधा किलो मैदा में लगभग 1/3 कप यानी 70 ml के आसपास देसी घी डलेगा। देसी घी को हमेशा पहले हल्का सा गुनगुना कर लें, उसके बाद ही मैदा में मिलाएं। अब शुरू में एक कप पानी मिलाएं और फिर हाथों से मैदा को अच्छी तरह गूंथें। इसके बाद आप एक कप के लगभग पानी और मिला सकते हैं। मैदा थोड़ी सख्त ही गूंथे, ये जितनी टाइट रहेगा उतने ही खस्ता नमकपारे बनेंगे।

आटे को कितनी देर रेस्ट देना जरूरी है?

नमकपारे के लिए डो को रेस्ट देने की जरूरत नहीं है। बस इसकी बड़ी-बड़ी सी लोइयां बनाकर तैयार कर लें। हलवाई की तरह इन्हें हाथों से दबाकर थोड़ा चपटा गोल शेप दें और आप इन्हें 5-7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। चूंकि मैदा काफी सख्त है इसलिए इसे रेस्ट देना जरूरी है, ताकि बेलने में आसानी हो।

हलवाई जैसे नमकपारे बेलने का तरीका

लोई को बेलन की मदद से लंबा-लंबा बेल लें। थोड़ा सा सूखा आटा लगा लें, ताकि बेलन चिपके ना। नीचे की तरफ सूखा आटा ना लगाएं, वरना नमकपारे बनाने में दिक्कत होगी। एक और बात ध्यान रखें कि इन्हें बहुत ज्यादा पतला ना बेलें, वरना ये हलवाई की तरह फूलेंगे नहीं। जितनी पतली आप रोटी बेलते हैं, इन्हें उससे हल्का सा पतला ही बेलें। फिर एक चाकू की मदद से लंबे लंबे नमकपारे काट लें।

तेल में तलने की ट्रिक जरूर जानें

नमकपारे तलने के लिए तेल ना ज्यादा गर्म होना चाहिए ना ही ठंडा। अगर तेल ज्यादा गर्म होगा तो ये बाहर से ब्राउन हो जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह जाएंगे। वहीं अगर तेल ठंडा हुआ हो ये फूलेंगे नहीं। इसलिए पहले एक नमकपारा तेल में डालकर चेक करें। अगर वो फुल जाता है और जल्दी ब्राउन नहीं होता तो आपका तेल बिल्कुल परफेक्ट गर्म है। सारे नमकपारे तेल में डालें और मीडियम फ्लेम पर 5-7 मिनट के लिए ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।