रोज की रोटी को बनाएं ज्यादा प्रोटीन वाली, आटे में मिलाएं ये 5 चीजें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रोज की रोटी अगर सिर्फ पेट भरने के बजाय प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स बन जाए तो कैसा रहेगा? इसके लिए आटे में कुछ आसान चीजें मिलाई जा सकती हैं, जो रोटी को ज्यादा प्रोटीन वाली बना सकती हैं।

How to make your everyday roti more protein rich
रोज की रोटी में ऐसे बढ़ाएं प्रोटीन, आटे में ये 5 चीजें मिलाएं।

रोटी हमारी रोज की थाली का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना ज्यादातर लोगों का खाना अधूरा लगता है। सुबह हो या दोपहर का खाना, रोटी बनाना आसान भी है और इसे रोज की डाइट में शामिल करना भी काफी आसान होता है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं, तो सिर्फ दाल, सब्जी या दूसरी चीजों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अपनी रोज की रोटी में भी थोड़ा सा बदलाव करके इसे ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है। इसके लिए रोटी का स्वाद और बनाने का तरीका पूरी तरह बदलने की जरूरत नहीं होगी। बस आटा तैयार करते समय कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना होगा, जो रोटी में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने में मदद करें। तो आइए जानते हैं रोटी में प्रोटीन बढ़ाने के आसान तरीके।

1. आटे में बेसन मिलाएं

रोटी के आटे में बेसन मिलाना प्रोटीन बढ़ाने का आसान तरीका है। आप गेहूं के आटे में करीब 20 से 30 प्रतिशत बेसन मिला सकते हैं। इससे रोटी का स्वाद थोड़ा अलग और हल्का नट जैसा हो जाता है। बेसन चने से बनता है और चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स है।

अगर पहली बार बेसन मिला रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरू करें। इससे आपको रोटी का स्वाद और नरमी पसंद आ रही है या नहीं, यह आसानी से पता चल जाएगा।

2. सत्तू भी है अच्छा ऑप्शन

सत्तू भुने हुए चने से बनता है, इसलिए इसे भी रोज की रोटी में शामिल किया जा सकता है। गेहूं के आटे में सत्तू मिलाकर आटा गूंथें। शुरुआत में गेहूं के आटे के साथ सत्तू को करीब एक हिस्से के मुकाबले दो हिस्से के अनुपात में रख सकते हैं। सत्तू मिलाने से रोटी का स्वाद थोड़ा देसी और अलग हो जाएगा। अगर आपको सत्तू पसंद है, तो यह रोज की रोटी में बदलाव करने का काफी आसान तरीका है।

रोटी को प्रोटीन-रिच कैसे बनाएं

3. थोड़ा सोया आटा मिलाएं

सोया प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी नौ अमीनो एसिड मिलते हैं। इसलिए रोटी में प्रोटीन बढ़ाने के लिए सोया आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। गेहूं के आटे में शुरुआत में करीब 10 से 15 प्रतिशत सोया आटा मिलाएं। सोया का स्वाद थोड़ा अलग होता है, इसलिए सीधे ज्यादा मात्रा डालने के बजाय कम से शुरू करना बेहतर रहेगा। जरूरत के हिसाब से मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाई जा सकती है।

4. अलसी और चिया सीड्स का पाउडर

अलसी और चिया सीड्स को हल्का भूनकर पीस लें। आटा गूंथते समय 1–2 चम्मच पाउडर मिला सकते हैं। इससे रोटी में प्रोटीन के साथ फाइबर और हेल्दी फैट भी जुड़ेंगे।

5. मूंग दाल का पाउडर

भुनी हुई मूंग दाल को पीसकर इसका पाउडर बना लें और गेहूं के आटे में थोड़ी मात्रा में मिलाएं। इससे रोटी में प्रोटीन बढ़ाने के साथ हल्का नट्टी स्वाद भी आएगा।

इस बात का ध्यान रखें! अगर आप बिल्कुल आसान शुरुआत चाहते हैं, तो हर चीज की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं, ताकि रोटी नरम भी रहे और उसका स्वाद भी आपको पसंद आए। सिर्फ रोटी में बदलाव करने से पूरी डाइट प्रोटीन वाली नहीं बन जाती। दाल, दूध, दही, पनीर, अंडे, चना, राजमा और दूसरी प्रोटीन वाली चीजों को भी अपनी रोज की थाली में शामिल करें। अलग-अलग प्रोटीन वाले खाने लेना रोज की जरूरत पूरी करने में मदद करता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानारोज की रोटी को बनाएं ज्यादा प्रोटीन वाली, आटे में मिलाएं ये 5 चीजें