Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खाना5 delicious protein rich sandwich without bread healthy breakfast option
ब्रेड के बगैर बनाएं मजेदार सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए है हेल्दी ऑप्शन

ब्रेड के बगैर बनाएं मजेदार सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए है हेल्दी ऑप्शन

संक्षेप:

Healthy Breakfast Without Bread: ब्रेकफास्ट में सैंडविच खाना पसंद है। लेकिन हेल्दी और प्रोटीन रिच फूड लिस्ट में सैंडविच नहीं शामिल है तो सीख लें घर में मजेदार प्रोटीन रिच सैंडिविच बगैर ब्रेड के बनाने की ये आसान सी रेसिपी।

Dec 04, 2025 06:04 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ब्रेकफास्ट में हेल्दी और न्यूट्रिशस फूड खाना जरूरी होता है। वेट लॉस डाइट पर हैं या फिर केवल हेल्दी रहना है। प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन काफी सारे लोगों को ब्रेकफास्ट में सैंडविच खाना पसंद होता है। ऐसे में हेल्दी डाइट के साथ कंप्रोमाइज करके ब्रेड वाले सैंडविच खाने की बजाय इन मजेदार, टेस्टी बिना ब्रेड वाले ब्रेकफास्ट ऑप्शन को बनाएं। जो हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पनीर स्टैक

प्रोटीन से भरपूर पनीर स्टैक बनाने में आसान है और ये बिना ब्रेड के तैयार होने वाला बेस्ट ब्रेड सैंडविच है। बेसन और दही का गाढ़ा घोल बनाकर उसे सैंडविच मेकर पर फैलाएं। उसके ऊपर पनीर की स्टफिंग डालकर ऊपर से एक लेयर और बेसन के घोल की डालें। लो फ्लेम पर इसे पकाएं। तैयार है मजेदार बिना ब्रेड वाले पनीर स्टैक सैंडविच।

लेटस पनीर रोल

सलाद के पत्तों की मदद से हेल्दी और टेस्टी सैंडविच तैयार करें। पनीर को क्रम्बल करके उसमे नमक, काली मिर्च, नींबू का रस डालकर मिक्स करें। साथ ही गाजर और चुकंदर को घिस लें। अब सलाद के पत्तों यानी लेटस लीव्स के ऊपर इन पनीर के मिक्सचर को फैलाएं और रोल करें। तैयार है टेस्टी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सैंडविच।

ओट्स वेज सैंडविच

गाजर और पालक को हल्का सा उबालकर रख लें। साथ ही पनीर को क्रम्बल कर लें। अब इन तीनों चीज को मिक्स करें और नमक, काली मिर्च के साथ ही सिजनिंग मिक्स डालें। ओट्स को दही के साथ मिलाकर घोल तैयार करें। सैंडविच मेकर पर एक लेयर ओट्स की डालकर ऊपर से वेज फिलिंग को डालें और ऊपर से एक लेयर ओट्स के घोल की डालकर पकाएं। तैयार है क्रिस्पी ओट्स सैंडविच।

ग्रीन सैंडविच

पालक को पीसकर इस बैटर को बेसन में मिलाएं और घोल तैयार करें। इस घोल को सैंडविच मेकर में डालकर फिलिंग भरें। तैयार है मजेदार ग्रीन सैंडविच।

मूंगलेट सैंडविच

मूंग की दाल को भिगोकर बैटर तैयार करें। इस बैटर में लहसुन, अदरक मिर्च भी मिक्स करें। जिससे स्वाद बढ़िया आए। अब इस मूंग के बैटर को सैंडविच मेकर में डालें और एक लेयर पनीर की फिलिंग के ऊपर एक और लेयर मूंग के बैटर की लगाएं। धीमी फ्लेम पर पकाएं।और, बस तैयार है मजेदार हेल्दी प्रोटीन रिच सैंडविच।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।