कुकिंग से जुड़े 5 अमेजिंग किचन हैक्स, मिनटों में निपटा देंगे काम, चटोरी चेतना ने दिए टिप्स

Feb 08, 2026 09:51 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

किचन के कुछ काम काफी मुश्किल और टाइम टेकिंग लगते हैं। उन्हें आसान करने के लिए चटोरी चेतना ने 5 कमाल के किचन हैक्स बताए हैं। चलिए आपको बताते हैं।

कुकिंग से जुड़े 5 अमेजिंग किचन हैक्स, मिनटों में निपटा देंगे काम, चटोरी चेतना ने दिए टिप्स

किचन के कई काम ऐसे हैं, जिन्हें करने में समय लगता है। तो वही कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें बनाने में समय लगता है। खासतौर पर अगर आप किचन के लिए बिगिनर्स हो तो ये समय काफी ज्यादा होता है। चटोरी चेतना एक बार फिर से आपके लिए किचन के कमाल के हैक्स लेकर आई हैं, जो आपके किचन के मुश्किल कामों को आसान कर देंगे। उन्होंने 5 अमेजिंग कुकिंग हैक्स शेयर किए हैं, जिससे खाना भी टेस्टी बनेगा और आपको घंटों मेहनत नहीं करनी होगी। चलिए बताते हैं क्या हैं चटोरी चेतना के खास कुकिंग हैक्स-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चटोरी चेतना के 5 अमेजिंग कुकिंग हैक्स

1- भरवां पराठा

आलू, प्याज, गोभी, पनीर का पराठा बनाना लगता है मुश्किल तो बस ये हैक कर लें ट्राई। चटोरी चेतना ने बताया कि पतला आटे की 2 लोई अलग-अलग पहले बेल कर रख लें। अब एक रोटी पर पर स्टफिंग वाला सामान रखें इसके बाद दूसरी बेली हुई रोटी को ऊपर से लगा दें। फिर इसे हल्के हाथों से बेलकर पराठा सेंक लें। भरवा पराठा आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा।

2- खस्ता कचौड़ी-पूड़ी

समय कम है और पूड़ी-कचौड़ी, डोसा को खस्ता बनाना है, तो आटे में सूजी जरूर मिलाना। सूजी आपकी सभी चीजों को खस्ता कर देगी और स्वाद भी गजब का देगी। डोसा, कचौड़ी, पूड़ी के आटे में इसे मिलाकर बनाएं और क्रिस्पी पूड़ियां लोगों को खिलाएं।

3- आलू कैसे उबालें

चेतना का कहना है कि आलू हमेशा छीलने के बाद उबालें, इससे इन्हें गर्म-गर्म छीलने का झंझट खत्म हो जाएगा। आप बस इन्हें उबालकर मैशर से फोड़कर मैश कर लें। काम आसान हो जाएगा।

4- सब्जी का स्वाद कैसे बढ़ाए

सब्जी का स्वाद है बढ़ाना तो मसाले को भूनकर डालना। जी हां, चटोरी चेतना का कहना है कि जीरा, साबुत धनिया जैसे मसालों को तवे पर रोस्ट करें और फिर मसाले में इस्तेमाल करें। सब्जी का स्वाद और खुशबू बिल्कुल अलग आएगी।

5- बेसन में पड़ गई गुठली

बेसन को घोल बनाते समय उसमें पड़ जाती है, गुठलियां तो मिक्स करें पानी और दूध। चेतना का कहना है कि पानी के साथ जरा सा दूध मिलाएं और इन गुठलियों से परमानेंट छुटकारा पाएं

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।