Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खाना5 amazing and new hacks by chatori chetna for easy your kitchen chores
मां-वाइफ के लिए किचन का काम हो जाएगा आसान, चटोरी चेतना ने बताए 5 अमेजिंग हैक्स

मां-वाइफ के लिए किचन का काम हो जाएगा आसान, चटोरी चेतना ने बताए 5 अमेजिंग हैक्स

संक्षेप:

किचन का काम जल्दी और आसान बनाना है, तो कुछ किचन हैक्स आपको जरूर पता होने चाहिए। इन किचन हैक्स की मदद से आपके कई मुश्किल काम आसान लगने लगेंगे। चलिए बताते हैं चटोरी चेतना क्या नया लेकर आईं हैं।

Dec 21, 2025 07:00 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में ठंड के कारण किचन में लंबे समय तक खड़े होकर काम करने का मन नहीं करता और गर्मी में पसीने की वजह से काम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपको कुछ ट्रिक्स या हैक्स पता हो, तो आपका काम झटपट और आसानी से हो सकता है। आजकल कई औरतें वर्किंग होती हैं, ऐसे में उन्हें कुछ हैक्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। इन हैक्स को अपनाकर वह काम जल्दी निपटा लेंगी और किचन क्वीन बन जाएंगी। चटोरी चेतना अक्सर अपने इंस्टाग्राम पेज पर किचन हैक्स और रेसिपी लेकर आती हैं। अब उन्होंने महिलाओं को 5 आसान किचन हैक्स बताए हैं, जो उनकी कुछ मुश्किलों को आसान कर सकता है। चलिए इनके बारे में बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किचन हैक्स क्या हैं- चटोरी चेतना का कहना है कि किचन में कुछ परेशानी आए, तो आप क्यों किसी का इंतजार करें। कुछ चीजों को स्टोर करने के लिए सिंपल ट्रिक्स करेंगी हेल्प। चलिए उनके कुछ अमेजिंग हैक्स आपको बताते हैं।

kitchen hacks

1- सिंक ड्रेन- किचन का बेसिन या सिंक का पाइप अक्सर फंस जाता है या फिर जाम हो जाता है। चटोरी चेतना का कहना है कि फिर आपको किसी का इंतजार करना पड़ता है कि कोई आए और उसे सही करें। ऐसे में आप खुद ही सिंक के पाइप की गंदगी को निकाल सकती हैं। 2 चम्मच बेकिंग सोडा पाइप में डालें और फिर ऊपर से डाल दें विनेगर। बस पाइप हो जाएगी साफ और फिर नहीं रहेगी चिकनाई या फिर खाने वाली जूठन।

2- रोटी वाली टेक्निक- अगर आप कही बाहर जा रही हैं और घर पर हस्बैंड के लिए रोटी बनाकर रखना चाहती हैं या फिर कही रोटी लेकर जाना चाहती हैं, जो लंबे समय तक चल जाए। तो आसान ट्रिक है। रोटी के आटे में दूध मिलाकर थोड़ी कच्ची-पकी सी रोटियां बनाएं। फिर सभी रोटियों के बीच में पेपर या टिश्यू पेपर लगाएं और इन्हें जिप लॉक बैग में डालकर बंद करें। अब इस पैकेट को फ्रिजर में स्टोर करें, जब मन करें रोटी निकालकर सेंक लें और खाएं। ये 2 हफ्तों तक खराब नहीं होंगी।

roti getting soggy in casserole

3- केक के नट्स- केक बनाते समय अगर आपके नट्स भी इसमें नीचे बैठ जाते हैं, तो इसका एक नुस्खा नोट कर लें। केक में डालने के लिए नट्स अलग बर्तन में रखें और इसमें जरा सा आटा या मैदा मिक्स करें। इसके बाद इसे केक के बैटर में मिलाएं या फिर ऊपर से डालें। ये केक में पूरी तरह से मिल जाएंगे।

4- मिक्सी का जार- किचन की बड़ी समस्याओं में से एक है मिक्सी का जार, जो अक्सर जाम हो जाता है। चटोरी चेतना ने इसका भी जुगाड़ बता दिया है। उनका कहना है कि मिक्सी के बाहरी ब्लेड वाले हिस्से में वैसलीन लगाएं और अंदर घी या तेल लगा दें। फिर डाल दीजिए गुनगुना पानी और चला दें मिक्सी। इस ट्रिक से मिक्सी होगी क्लीन और सही।

5- फ्रूट फ्लाइज- फलों के आस-पास अक्सर आपने फुनगे वाले छोटे कीड़ों को भटकते हुए देखा होगा। फल खराब होने पर ये उनपर बैठ जाते हैं, इन कीड़ों से छुटकारा चाहिए, तो आधे कटे नींबू में लौंग लगाकर फलों के आस-पास रख दें। फ्लाइज महक से भाग जाएंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।