काम की बात: बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है हाइब्रिड बैंगन, किसान के बताए इन 4 तरीकों से करें देसी की पहचान
बैंगन खाने के शौकीन खूब होते हैं, सब्जी बनाना हो या भरता दोनों ही स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप देसी बैंगन खा रहे हैं? बाजार में हाइब्रिड बैंगन भी बिक रहा है, चलिए आज आपको दोनों की पहचान करने के तरीके बताते हैं।

Desi vs Hybrid Brinjal: फल हो या सब्जियां, आजकल ज्यादातर चीजें दो तरीकों से उगाई जाती हैं। बैंगन भी इनमें शामिल है। एक तरफ देसी बैंगन होते हैं, जिन्हें पारंपरिक तरीके से खेती कर उगाया जाता है, वहीं दूसरी तरफ हाइब्रिड बैंगन होते हैं, जो खास किस्म के बीजों से तैयार किए जाते हैं। बाजार में दोनों तरह के बैंगन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन सही पहचान न होने की वजह से लोग अक्सर देसी समझकर हाइब्रिड बैंगन खरीद लेते हैं। देसी और हाइब्रिड बैंगन में आकार, रंग, स्वाद और बीज तक का फर्क होता है। अगर आप बैंगन खाने के शौकीन हैं, तो इन दोनों के बीच अंतर जानना जरूरी है। उरई के एक किसान ने देसी और हाइब्रिड बैंगन पहचानने के 4 आसान तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप अगली बार सही बैंगन चुन सकेंगे।
देसी और हाइब्रिड बैंगन में क्या फर्क है?
हाइब्रिड हो या देसी दोनों ही बैंगन खाने लायक होते हैं बस इनके स्वाद और बनावट में खास अंतर होता है। हाइब्रिड बैंगन खास उन्नत बीजों से उगाए जाते हैं, जिन्हें दो अच्छी किस्मों को मिलाकर तैयार किया जाता है। प्रति एकड़ के लिए लगभग 60 से 80 ग्राम हाइब्रिड बीजों की आवश्यकता होती है। वही देसी बैंगन पारंपरिक और स्थानीय बीजों से उगाए जाते हैं।
पहचान करने के 4 आसान तरीके
- 1- आकार-बनावट देखें
देसी बैंगन का आकार छोटा, मीडियम या थोड़ा टेढ़ा-मेढ़ा हो सकता है। इनका शेप पूरी तरह एक जैसा नहीं होता, क्योंकि इन्हें नैचुरल तरीके से उगाया जाता है। कई बार एक ही खेत में उगे देसी बैंगन भी अलग-अलग आकार के दिखाई देते हैं। वहीं हाइब्रिड बैंगन ज्यादातर बड़े, एक जैसे आकार वाले और देखने में काफी चमकदार व परफेक्ट दिखते हैं। इन्हें खास बीजों से तैयार किया जाता है, इसलिए इनका आकार और वजन लगभग समान दिखाई देता है।
- 2- रंग और चमक से करें पहचान
देसी बैंगन का रंग हल्का और पूरी तरह प्राकृतिक दिखाई देता है। इनमें ज्यादा चमक नहीं होती और ऊपर की सतह सामान्य नजर आती है। वहीं हाइब्रिड बैंगन काफी चमकदार और साफ-सुथरे दिखते हैं। इन्हें छूने पर सतह ज्यादा चिकनी महसूस हो सकती है। बाजार में जो बैंगन जरूरत से ज्यादा चमकदार और एकदम फ्रेश दिखें, वे अक्सर हाइब्रिड किस्म के हो सकते हैं।
- 3- स्वाद और महक से जानें
किसान के मुताबिक, देसी बैंगन पकने के बाद ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं और उनका स्वाद बिल्कुल भी कड़वा नहीं होगा। हाइब्रिड बैंगन का स्वाद हल्का कड़वा लगेगा और भरता-सब्जी खाने पर टेस्ट थोड़ा हल्का लगेगा।
- 4- बीज और गूदा देखें
देसी बैंगन को काटने पर उसके अंदर बीज कम दिखाई देते हैं और उनका आकार भी छोटा होता है। इसका गूदा नरम और पकने के बाद ज्यादा मुलायम महसूस होता है, जिससे सब्जी या भरता का स्वाद बेहतर माना जाता है। वहीं हाइब्रिड बैंगन के अंदर बीज की मात्रा ज्यादा हो सकती है और उनका गूदा थोड़ा सख्त नजर आता है। कई बार पकाने के बाद भी इसकी बनावट देसी बैंगन जितनी मुलायम नहीं होती।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


