अच्छे क्वालिटी का मिट्टी का मटका खरीदने का ये 4 सीक्रेट जान लें, खूब ठंडा होगा पानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mitti ka Matka Kharidne ki Tips: पानी ठंडा रखने के लिए लिए मिट्टी का घड़ा खरीदने जा रहे तो ये 4 चीजें जरूर देखकर खरीदें। इससे ना केवल पानी ज्यादा ठंडा होगा बल्कि मिलावटी मिट्टी से बना मटका खरीदने से भी बचे रहेंगे।

अच्छे क्वालिटी का मिट्टी का मटका खरीदने का ये 4 सीक्रेट जान लें,  खूब ठंडा होगा पानी

गर्मी में ठंडा पानी पीने के लिए अक्सर लोग मिट्टी का मटका खरीदते हैं। मार्केट में तो दुकानों की लाइन लगी होती है। जहां कई तरह की डिजाइन और वैराइटी के मटके बिकते रहते हैं। ऐसे में आप कैसे पहचानेंगे कि कौन सा मटका सही है और कौन सा नहीं? किस मटके में पानी रखने से जल्दी ठंडा होगा और कौन सा मटका सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। डायटीशियन लीमा महाजन ने अच्छे क्वालिटी के मटके खरीदने के 4 सीक्रेट शेयर किये हैं। सही मटका खरीदने के ये टिप्स आपको भी जरूर जानने चाहिए।

सही मटका खरीदने से पहले ये टेस्ट कर लें

टैपिंग टेस्ट

सबसे पहले तो मटके को हाथ में लें और उस पर हाथ मारकर चेक करें। अच्छे क्वालिटी के पके हुए मटके में हल्का इको साउंड निकलता है और टनटनाहट की आवाज आती है। इस तरह के मटके अच्छी तरह से पके हुए होते हैं और पानी को देर तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। यहीं नहीं मटके को टैप करके साउंड की मदद से मटके में क्रैक वगैरह का पता भी चल जाता है।

लेमन या विनेगर टेस्ट

मटका खरीदने जाएं तो मटके के उस हिस्से पर जहां पेंट वगैरह नहीं हुआ है, वहां पर दो-चार बूंद नींबू का रस टपकाएं। अगर नींबू नहीं है तो विनेगर ही गिराएं। खट्टा रस गिराते ही अगर मटके की सतह पर बुलबुले बन जा रहे तो इसका मतलब है कि मिट्टी में सीमेंट की मिलावट की गई है। ऐसा बुलबुला छोड़ रहा मटका शुद्ध, अच्छी क्वालिटी के मिट्टी से तैयार नही है। इस तरह के मटके को खरीदने की गलती हरगिज ना करें। कई बार मिट्टी में दूसरी चीजों की मिलावट की जाती है जिससे मजबूती बनी रहे।

मटके पर बारीक पोर्स ना हो तो

मटके की सतह बिल्कुल चिकनी नहीं होनी चाहिए। इसीलिए पेंट किया हुआ मटका पानी पीने के लिए यूज नहीं करना चाहिए। ऐसे मटके जिसकी सतह खुरदुरी नहीं दिख रही और महीन पोर्स नजर नहीं आ रहे उन्हें हरगिज नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे मटके नेचुरल कूलिंग नहीं करेंगे। बहुत चिकने और परफेक्ट दिख रहे मटके नहीं खरीदने चाहिए।

सोंधी महक का टेस्ट

मटका खरीदने जाएं तो उसमे पानी भरें। जिससे दो चीजों का पता चलता है। पहला कि मटका कहीं से लीक तो नहीं कर रहा। दूसरा, मटके में पानी डालते ही सोंधापन अगर नही महक रहा तो इसकी मिट्टी में मिलावट है। पानी डालने से अगर मिट्टी की सोंधी महक उठने लगे तो मटका अच्छी क्वालिटी का है। इस तरह के मटके पानी को ज्यादा ठंडा रखने में मदद करते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।