Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खाना4 amazing bathroom cleaning hacks for dirty water and yellow stain
बाथरूम की सफाई से जुड़े ये 4 अमेजिंग हैक्स हैं बड़े काम के, चुटकियों में कर देंगे गंदगी का सफाया

बाथरूम की सफाई से जुड़े ये 4 अमेजिंग हैक्स हैं बड़े काम के, चुटकियों में कर देंगे गंदगी का सफाया

संक्षेप:

किचन से ज्यादा बाथरूम की सफाई जरूरी है। बाथरूम से गंदे बैक्टीरिया किचन और घर तक आ सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ बाथरूम से जुड़े क्लीनिंग हैक्स बताने जा रहे हैं।

Feb 09, 2026 10:52 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घर को हम हमेशा साफ-सुथरा पसंद करते हैं लेकिन बाथरूम भी साफ रहना उतना ही जरूरी होता है। बाथरूम गंदा होगा तो वहां से बैक्टीरिया पूरे घर में फैल जाएंगे। ऐसे में घर में मौजूद सभी लोग बीमार पड़ सकते हैं। बाथरूम को साफ करने के लिए वैसे तो कई तरह के क्लीनर्स आ चुके हैं लेकिन कुछ दाग ऐसे होते हैं, जो बिना रगड़े नहीं जाते। जैसे नल पर पानी के धब्बे, टॉयलेट सीट पर पीलापन। इन सभी दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने के लिए हम आपको कुछ बाथरूम क्लीनिंग हैक्स बताने जा रहे हैं, जो दीप्ती कपूर ने अपने यूट्यूब पेज पर शेयर किए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या हैं बाथरूम क्लीनिंग हैक्स-

1- नल पर पानी के निशान

नल पर अक्सर पानी के धब्बे लग जाते हैं, जो कई बार धोने पर भी नहीं छूटते हैं। ऐसे में दीप्ती ने टूथपेस्ट वाला तरीका बताया है। उनका कहना है कि टूथपेस्ट को नल पर लगाकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर फॉयल पेपर से रगड़ते हुए नल को साफ करें। फिर साफ पानी से इसे धोएं। इससे पानी के धब्बे हट जाएंगे।

2- शॉवर पैनल

अगर आपके बाथरूम में शीशे वाला शॉवर पैनल लगा हुआ है और उस पर पानी के धब्बे बन चुके हैं, तो परेशान ना हो। आलू को आधा काट लें और इसे निशान पर रगड़ें। आलू रगड़ने से पानी से बने धब्बे बिल्कुल क्लीन हो जाएंगे और पैनल नए जैसा दिखेगा। आलू से साफ करने के बाद पानी से धोएं।

3- टॉयलेट सीट का पीलापन

टॉयलेट सीट पीली दिख रही है, तो बेकिंग सोडा पाउडर और सफेद सिरका डालकर 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़कर साफ करें। इसके बाद हार्पिक डालकर क्लीनिंग करें। इन सभी के केमिकल से सीट का पीलापन गायब हो जाएगा और ये वापिस सफेद हो जाएगी।

4- बाथरूम का शीशा

मुंह धोते वक्त कई बार बाथरूम के शीशे पर पानी के छींटे पड़ जाते हैं, जिससे निशान बन जाते हैं। पानी के धब्बों को साफ करने के लिए हार्पिक को ब्रश में लगाकर शीशा रगड़ें और फिर न्यूजपेपर से रगड़कर साफ करें। इसके पानी से शीशा धोएं और साफ-सूखे कपड़े से पोछ दें। इससे शीशा भी नए जैसा चमक उठेगा।

ये भी पढ़ें:कुकिंग से जुड़े ये 5 किचन हैक्स हैं बड़े काम के, चटोरी चेतना ने किया शेयर
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।