रोटी वाले तवे पर बिल्कुल नहीं चिपकेगा डोसा, बस ये 3 काम करें; तवा बन जाएगा नॉन स्टिक!

Apr 13, 2026 02:29 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Cooking Tips: कितना भी घी-तेल लगा लो, डोसा नॉर्मल तवे पर चिपकता ही है। कभी कभार तो बिल्कुल टूट जाता है या जरूरत से ज्यादा जल जाता है। इसके लिए बस आपको कुछ छोटे-छोटे से किचन हैक फॉलो करने हैं, जो ज्यादा समय नहीं लेंगे और आपका डोसा भी बिल्कुल नहीं चिपकेगा।

रोटी वाले तवे पर बिल्कुल नहीं चिपकेगा डोसा, बस ये 3 काम करें; तवा बन जाएगा नॉन स्टिक!

डोसा एक पॉपुलर साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है, जो अब नॉर्थ इंडिया में भी उतने ही शौक से खाया जाता है। डोसा की रेसिपी तो सिंपल है लेकिन असली दिक्कत इसे पकाने में आती है। खासतौर से अगर आपके पास नॉन स्टिक या डोसा तवा ना हो, तब तो छोड़ ही दो। कितना भी घी-तेल लगा लो, डोसा नॉर्मल तवे पर चिपकता ही है। कभी कभार तो बिल्कुल टूट जाता है या जरूरत से ज्यादा जल जाता है। तो क्या रोटी वाले नॉर्मल तवे पर डोसा बन ही नहीं सकता? बिल्कुल बन सकता है और एकदम परफेक्ट बन सकता है। इसके लिए बस आपको कुछ छोटे-छोटे से किचन हैक फॉलो करने हैं, जो ज्यादा समय नहीं लेंगे और आपका डोसा भी बिल्कुल नहीं चिपकेगा। तो चलिए जानते हैं रोटी के तवे पर पतला, क्रिस्प और परफेक्ट डोसा बनाने की टिप्स।

स्टेप 1: नमक और आइस क्यूब्स वाला हैक ट्राई करें

रोटी वाले तवे पर डोसा अमूमन चिपकता ही है, फिर चाहे आप कितना भी घी या तेल लगा लें। इसलिए आप ये नमक और आइस क्यूब्स वाला हैक ट्राई कर सकती हैं, जो काफी इफेक्टिव है। इसके लिए सबसे पहले तवे को हल्का गर्म कर लें और उसपर थोड़ा सा सादा नमक छिड़क दें। आपको इसे पूरे तवे पर छिड़कना है। फिर एक आइस क्यूब यानी बर्फ का टुकड़ा लें और इसे पूरे तवे पर लगभग 30 सेकंड के लिए रगड़ें। अब जो भी पानी है उसे तवे से हटा दें और इसे अच्छी तरह ड्राई होने दें।

स्टेप 2: तवे पर प्याज से तेल लगाएं

अब बारी है तवे पर चिकनाहट लाने की। इसके लिए आप नॉर्मल तरीके से तेल लगा लेती होंगी, जो काफी नहीं है। सिर्फ तेल लगाने से डोसा अभी भी चिपक सकता है। इसलिए ये प्याज वाली ट्रिक फॉलो करें। सबसे पहले प्याज को बीच में से आधा काट लें। अब प्याज के मुंह को तेल में डुबोएं और इसे रगड़ते हुए पूरे तवे पर लगा लें। आसान शब्दों में समझें तो बस आपको प्याज की मदद से तवे पर तेल लगाना है, इस छोटे से स्टेप से नॉर्मल तवे पर भी डोसा नहीं चिपकता है।

स्टेप 3: स्पैचुला (पलटा या कलछी) को पानी में डुबोएं

अब आपका तवा तैयार है, इसपर डोसा का बैटर डालें और ऊपर से नॉर्मली तेल, मसाले और फिलिंग जो भी एड करनी है, वो सब करें। बस लास्ट में आपको एक छोटा सा काम और करना है, जिससे डोसा तवे से अच्छी तरह निकलेगा और बिल्कुल भी टूटेगा या चिपकेगा नहीं। आपको बस अपने पलटा या कलछी को नॉर्मली पानी में एक बार डिप कर लेना है, फिर उसे डोसा उतारने में इस्तेमाल करना है। इससे एकदम स्मूदली डोसा तवे से उतरता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।