बिना प्लंबर को बुलाए सिंक का जाम पाइप होगा सही, इन 3 चीजों से पानी की तरह बह जाएगी गंदगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किचन के सिंक का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है और इसमें तैलीय चीजें या छोटी चीजें अक्सर फंस जाती है। ऐसे में किचन का पाइप जाम हो जाता है और इसे साफ कराने के लिए प्लंबर को बुलाना पड़ता है। आज हम आपको पाइप को साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

3 things can clean sink pipe drain blockage

किचन ऐसी जगह है जहां पर दिनभर खाना बनता है, सब्जियां और बर्तन धुलते रहते हैं। किचन सिंक में पानी के साथ कचरा भी जाने-अनजाने में चला जाता है। वैसे तो ज्यादातर लोग कचरे को हटा देते हैं लेकिन महीन कण या तैलीय चीजें पाइप में पहुंच जाती हैं, जिसकी वजह से सिंक का पाइप जाम हो जाता है। जाम होने पर शुरू में पता नहीं चलता जब सिंक से गंदी बदबू आने लगती है, तब हम फौरन प्लबंर को कॉल करते हैं। अगर आपके किचन का सिंक पाइप अक्सर जाम हो जाता है, तो अब प्लंबर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। बल्कि किचन में रखी 3 चीजों की मदद से आप इसे साफ कर सकते हैं और बदबू भी दूर हो जाएगी।

  • भरा हुआ सिंक खाली करें

सबसे पहले सिंक में भरा गंदा पानी निकाल दें। अगर पानी अंदर नहीं जा रहा है, तो किसी मग से बाहर की ओर फेंक दें। जब तक सिंक पूरी तरह से पानी से खाली नहीं होगा, तब तक डाली गई चीजें पाइप के अंदर नहीं जाएंगी। पानी हटाने के बाद जाली पर जमा गंदगी भी साफ कर लें और जाली को कुछ देर के लिए हटा दें।

  • सफेद पाउडर वाला पेस्ट बनाएं

किचन में मौजूद बेकिंग सोडा खाने की कई चीजों में काम आता है और यही सफाई में भी मदद करेगा। आपको एक कटोरी में एक चौथाई कप बेकिंग सोडा डालना है और उसमें 1 नींबू का रस डालकर पेस्ट तैयार करना है। आप चाहे तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर हल्का गीला कर सकते हैं। अब इस पेस्ट को पाइप में धीरे-धीरे डाल दें। बेकिंग सोडा और नींबू से पाइप में जमा चिकनाई कटेगी और साफ हो जाएगी। अब करीब 15 मिनट तक पानी न चलाएं और सिंक को ऐसे ही छोड़ दें।

  • सिरका करेगा कमाल

15 मिनट बाद आपको आधा गिलास सफेद सिरका लेना है और उसमें थोड़ा पानी मिला देना है। इस सिरके को पाइप में धीरे-धीरे डाल दीजिए। इसे डालने के बाद पाइप में झाग बनने लगेगा और जमा गंदगी भी निकल जाएगी। इसके बाद भी आपको ठंडा पानी नहीं डालना है और 10 मिनट ऐसे ही छोड़ दीजिए। इसके बाद पानी उबालें और इसमें डाल दीजिए। गर्म पानी का फाइनल पंच आपकी सिंक की पाइप की सारी गंदगी बहा देगा। इस तरीके से जाम पाइप भी सही हो जाएगा और बदबू भी नहीं आएगी।

सिंक के पाइप को साफ करने का दूसरा तरीका

अगर आप इस तरीके से सिंक के पाइप को साफ नहीं करना चाहते हैं, तो ब्लीचिंग पाउडर बाजार से खरीद लें। इस पाउडर को रात में किचन का काम निपटाने के बाद ड्रेन पाइप में डाल दीजिए और इसके बाद पानी नहीं चलाना है। रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, सुबह पाइप बिल्कुल साफ हो जाएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।