काम की बात: देसी या हाइब्रिड- कौन सी जामुन खा रहे हैं आप? किसान से जानें देसी जामुन पहचानने के 3 तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बाजार में इन दिनों आम के साथ जामुन की भी भरमार है और ये सेहत के लिए फायदेमंद फल होता है। लोग कई किलो जामुन खरीदते हैं लेकिन क्या आप देसी खरीद रहे हैं। बाजार में देसी और हाइब्रिड दोनों तरह की जामुन बिक रही हैं, जिसमें अंतर करना थोड़ा मुश्किल है।

How to spot desi jamun or java plum

Desi vs Hybrid Jamun: आज के समय में बाजार में केमिकल से पकाए गए फलों के साथ-साथ हाइब्रिड फल और सब्जियां भी बड़ी मात्रा में बिक रही हैं। लगभग हर फल और सब्जी अब देसी और हाइब्रिड दोनों किस्मों में उपलब्ध है, ऐसे में ग्राहकों के लिए दोनों में फर्क करना आसान नहीं होता। इन दिनों बाजार में जामुन की खूब बिक्री हो रही है और इसकी हाइब्रिड किस्में भी मौजूद हैं। कई लोग मानते हैं कि देसी जामुन स्वाद में ज्यादा बेहतर और मीठी होती है। जामुन को लोग सीधे खाने के साथ जूस बनाकर भी पसंद करते हैं, लेकिन खरीदते समय यह जानना जरूरी है कि जो जामुन आप ले रहे हैं, वह देसी है या हाइब्रिड। आइए जानते हैं देसी और हाइब्रिड जामुन की पहचान करने के 3 आसान तरीके।

देसी और हाइब्रिड जामुन के बीच क्या अंतर है

देसी जामुन पारंपरिक किस्मों से उगाई जाती है और इसे बीज या स्थानीय पौधों के जरिए तैयार किया जाता है। इसका पेड़ साधारण तौर पर नैचुरल तरीके से बढ़ता है। वहीं हाइब्रिड जामुन अलग-अलग किस्मों और कलम जैसी तकनीकों से तैयार की जाती है। इसकी किस्म पर निर्भर करता है कि इस जामुन का आकार, गूदा कैसा होगा।

देसी जामुन कैसे पहचानें

देसी जामुन को पहचानने के 3 तरीके

बाजार में देसी और हाइब्रिड जामुन दोनों बिक रही हैं। अगर आप जामुन खरीदते हैं, तो देसी को पहचानने के कुछ आसान तरीके जान लीजिए। इन तरीकों के बारे में गोंडा के किसान राम नरेश ने बताया है। उनका कहना है कि सिर्फ कुछ चीजों पर गौर करते हुए आप देसी की परख कर सकते हैं।

  • आकार और दिखावट

देसी जामुन का आकार अक्सर छोटे से मीडियम होता है और इसका शेप एक जैसा नहीं दिखता। जबकि हाइब्रिड जामुन का आकार में बड़ा, ज्यादा एक जैसी और चमकदार होता है। ज्यादातर लोग बड़ी जामुन देखकर ही खरीद लेते हैं, क्योंकि इसमें गूदा ज्यादा होता है। असल में वह हाइब्रिड ही होती है।

  • स्वाद और गूदा

देसी जामुन खाने में अक्सर ज्यादा मीठी और स्वादिष्ट लगती है। इसे खाने पर हल्की-सी खुशबू भी आती है, जिससे इसका स्वाद और अच्छा लगता है। वहीं, हाइब्रिड जामुन में गूदा ज्यादा होता है और इसका आकार भी बड़ा हो सकता है। कई बार हाइब्रिड जामुन देसी जामुन जितनी मीठी नहीं लगती और कुछ में हल्का खट्टापन भी महसूस हो सकता है। हालांकि स्वाद किस्म और पकने के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

  • रंग से परखें

देसी जामुन के रंग की बात करें तो बैंगनी और हल्का कालापन हो सकती है। हालांकि, सभी देसी जामुन का रंग एक जैसा नहीं होता। कभी-कभी कुछ जामुन हल्के गुलाबी रंग की भी दिखती है। वहीं, हाइब्रिड जामुन ज्यादा समान रंग और फिनिश वाली चिकनी दिख सकती है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।