काम की बात: कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं हाइब्रिड खीरा? किसान के बताए इन 3 तरीकों से करें देसी खीरे की पहचान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मियों के मौसम में खीरा बाजार में खूब बिकने लगता है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। अब देसी खीरे के साथ हाइब्रिड खीरा भी धड़ल्ले से बिकने लगा है, जिसे अक्सर लोग देसी समझकर खरीद लेते हैं। आज हम आपको देसी खीरे की पहचान करने के 3 तरीके बताते हैं।

कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं हाइब्रिड खीरा? किसान के बताए इन 3 तरीकों से करें देसी खीरे की पहचान

Desi vs Hybrid Cucumber: बाजार में मिलावटी के साथ अब इंजेक्शन से पकाई गई फल-सब्जियों की भी भरमार है। ऐसे में खरीदने से पहले समझना पड़ता है क्या सही है और क्या नुकसानदायक। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में खीरा आने लगता है और लोग खीरा खाना पसंद भी करते हैं। खीरा लोग राह चलते भी खा लेते हैं और इसका सलाद-रायता भी बढ़िया लगता है। कभी आपने गौर किया हो तो देखा होगा कि बाजार में मिलने वाले कुछ खीरे चिकने होते हैं, उनका स्वाद मीठा भी नहीं होता। क्या आप जानते हैं इस तरह के खीरे हाइब्रिड होते हैं। अक्सर लोग चिकना और हरा रंग देखकर इसे खरीद लाते हैं लेकिन इसके स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए होने वाले फायदों के मामले में भी इसमें काफी अंतर होता है।

देसी खीरा और हाइब्रिड खीरा के बीच अंतर

देसी खीरा और हाइब्रिड खीरा दोनों ही आम तौर पर खाये जाने वाले खीरे के अलग-अलग प्रकार हैं, लेकिन इनकी बनावट, स्वाद, पैदावार और खेती के तरीके में काफी अंतर होता है। देसी खीरा प्राकृतिक या पारंपरिक किस्म से उगाया जाता है, जो स्थानीय रूप से किसान उगाते हैं। जबकि हाइब्रिड खीरा दो अलग-अलग किस्मों के क्रॉस-ब्रीडिंग से तैयार किया जाता है।

3 तरीकों से करें पहचान

बाजार में देसी के साथ हाइब्रिड खीरे भी खूब बिक रहे हैं, ऐसे में अगर आप देसी खीरा पहचानने में चूक रहे हैं। तो किसानों के बताए कुछ तरीकों से आसानी से देसी खीरे की पहचान कर सकते हैं। इससे आप फिर कभी धोखा नहीं खाएंगे।

  • रंग और बनावट

देसी और हाइब्रिड खीरे की पहचान करने का आसान तरीका है उसका रंग। देसी खीरा आमतौर पर हल्का हरा और थोड़ा चकत्तेदार होता है। इसकी लंबाई भी छोटी-मोटी होती है। तो वहीं हाइब्रिड खीरा रंग का गहरा हरा होता है और ये पतला, लंबा, सीधे आकार का होता है। इसका हरा रंग साधारण से ज्यादा चमकता है।

  • स्वाद और बीज से पहचानें

स्वाद के मामले में देसी खीरा आप झट स पहचान लेंगे। स्वाद में देसी हल्का मीठा और पानी से भरा होता है। स्वाद में देसी खीरा कई बार कड़वा होता है, जबकि हाइब्रिड बिल्कुल कड़वा नहीं होगा। इसके बीज छोटे-बड़े होते हैं और खुशबू भी मीठी-मीठी आती है। तो वहीं हाइब्रिड खीरा रसीला तो होता है लेकिन इसमें बीज ज्यादा नहीं होते और खुशबू भी नहीं होती।

  • छिलके से जानें

देसी खीरा का छिलका पतला, खुरदरा होता है और इसमें पतली लाइनें भी बनी होती हैं। तो वहीं हाइब्रिड का छिलका बिल्कुल परफेक्ट चिकना, हरा और चमकदार दिखेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।