चाय का टेस्ट ज्यादा कड़वा हो गया तो ठीक करने के 3 हैक आजमाएं, स्वाद लौट आएगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tea Hack: कई बार ऐसा होता है कि चाय का टेस्ट ज्यादा कड़क आने लगता है मतलब चाय कड़वी हो जाती है। इस तरह की चाय का टेस्ट ठीक करने के लिए ये 3 हैक बड़े काम के हैं। इन हैक से चाय का रंग भी लौटेगा और टेस्ट भी सही हो जाएगा।

चाय का टेस्ट ज्यादा कड़वा हो गया तो ठीक करने के 3 हैक आजमाएं, स्वाद लौट आएगा

चाय बनाना भी एक कला है क्योंकि चाय के बगैर कितने घरों में खाना नहीं पूरा होता। सुबह की बेड टी से लेकर शाम की फ्रेश कर देने तक वाली चाय हर बार स्पेशल और परफेक्ट बननी चाहिए। अगर इसमे गड़बड़ हुई तो आपको दोबारा से चाय बनानी पड़ सकती है। कई बार ऐसा होता है कि चाय अगर ज्यादा उबाल दें या चाय पत्ती ज्यादा गिर जाए तो उसका टेस्ट कड़वा हो जाता है और रंग भी ज्यादा गाढ़ा दिखने लगता है। इस तरह की चाय को लोग पीना नहीं पसंद करते, तो ऐसी चाय के स्वाद को सही करने के ये 3 हैक जरूर जान लें। जिससे दोबारा से टेस्ट और रंग दोनों सही हो जाएगा।

कड़वी चाय का टेस्ट सही करने के 3 हैक

दूध डालें

अगर दूध वाली चाय में कड़वापन आ गया है और चाय की पत्ती ज्यादा गिर गई है तो फौरन इसमे उबला गर्म दूध डालकर चाय में मिला दें। इससे चाय का टेस्ट सही हो जाता है और कड़वापन जाने के साथ कलर भी हल्का हो जाता है।

मलाई डाल दें

घर में अगर दूध के ऊपर मलाई जमी दिख रही तो फौरन इस ताजी मलाई को थोड़ी सी चाय के साथ फेंटकर पूरी चाय में डाल दें। इससे चाय का कड़वापन चला जाएगा और कलर भी सही हो जाएगा।

इलायची कूटकर डाल दें

चाय ज्यादा उबालने से कड़वी लग रही तो इसमे इलायची कूटकर चाय उबालने के बाद आखिरी में डालें और गैस बंद कर दें। दस सेकेंड के लिए ढंक दें। इससे चाय में इलायची की सुगंध भर जाएगी। और चाय का टेस्ट सही हो जाएगा।

चाय क्यों हो जाती है कड़वी

अगर आपकी चाय अक्सर कड़क बन जाती है यानि कि कड़वी हो जाती है तो इसके लिए ये कारण होते हैं।

  • चाय में चाय की पत्ती दूध और पानी की मात्रा के अनुपात में ज्यादा गिर जाती है। जिसकी वजह से चाय का कलर भी गाढ़ा हो जाता है और स्वाद भी कड़वा आने लगता है।
  • चाय को अगर कई बार उबाल दिया जाए तो भी उसका रंग गहरा हो जाता है और स्वाद कड़वा आने लगता है। इसलिए ध्यान रखें कि ज्यादा ना उबालें।
  • चाय को अगर काफी देर तक छाना नहीं जाता है तो भी लगातार उबालने के बाद चायपत्ती भीगे रहने की वजह से कलर बिल्कुल गहरा और स्वाद में कड़वापन आ जाता है। तो जब भी चाय बना रही हों तो इन तीन बातों का ख्याल जरूर करें। इससे चाय कड़वी नहीं होगी और अगर हो गई तो इन 3 हैक से उसे ठीक कर लें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।