काम की बात: बाजार में आ गई लीची की बहार! खरीदने से पहले जान लें ये 3 ट्रिक्स, केमिकल रंग वाली लीची से रहें सावधान
बाजार में इन दिनों लीची की बहार आ चुकी है और लोग इसे खूब खरीदकर खा भी रहे हैं। लीची स्वादिष्ट भी होती है और सेहतमंद भी लेकिन क्या आप असली लीची खा रहे हैं। चलिए बताते हैं नकली लीची को कैसे पहचानें?

Real vs Fake Litchi: गर्मियों में आम के साथ बाजार में लीची और जामुन की बहार भी देखने को मिलती है। इन दिनों बाजारों में लीची की खूब बिक्री हो रही है। मीठी, रसीली और स्वाद से भरपूर लीची लगभग हर किसी की पसंदीदा फल होती है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी दूर करने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। विटामिन C से भरपूर लीची स्किन और हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जो लीची खरीद रहे हैं, वो सच में नैचुरल तरीके से पकी हुई है? आजकल कई फलों को जल्दी पकाने के लिए केमिकल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। लीची में भी कई बार लाल रंग चढ़ाकर उसे ताजा और अच्छी क्वालिटी का दिखाया जाता है। ऐसे में सेहत को नुकसान से बचाने के लिए सही लीची की पहचान करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं केमिकल रंग वाली लीची पहचानने के कुछ आसान तरीके।
असली-नकली लीची कैसे होती है?
असली लीची कई रंग जैसे लाल, गुलाबी या भूरी हो सकती है। इसके डंठल को हटाने पर कई बार छोटे-छोटे कीड़े भी आपको मिलते होंगे। तो वहीं नकली लीची में आपको कीड़े कभी नहीं मिलेंगे लेकिन ये सड़ेगी जल्दी। जी हां, आजकल लीची को जल्दी पकाने के लिए इंजेक्शन लगाया जाता है और कई बार ऊपर से लाल रंग भी डाल देते हैं। इससे लीची एकदम असली दिखती है लेकिन जब आप इसे छीलेंगे तो ये काली सड़ी-गली निकलेगी। ऐसे में जरूरी है कि आप जान लें कि लीची कैसे खरीदें।
असली लीची को कैसे पहचानें
- 1- रंग से करें पहचान
लीची को खरीदने से पहले उसके छिलके का रंग देख लिया करें। अगर रंग मिक्स कलर जैसे कही गुलाबी, लाल, भूरा या हल्का हरा है तो ये असली है। एकदम लाल दिख रही लीची केमिकल वाली हो सकती है। परफेक्ट लाल के साथ ये चमकदार और ग्लॉसी भी दिखेगी।
- 2- महक-स्वाद से जानें
असली लीची की महक में मीठापन होगा लेकिन नकली वाली में कोई महक ही नहीं होती। इसलिए आप लीची खरीदने से पहले सूंघकर देख लीजिए। कई दुकानदार बोलते हैं कि मैडम आप लीची खाकर देखिए कितनी मीठी है। दुकानदार की दी हुई लीची न लेकर दूसरी उठाएं और उसे खाकर देखें। अगर लीची का स्वाद मीठा-रसीला है, तो सही बेस्वाद या कड़वी लीची केमिकल वाली होगी।
- 3- पानी वाला टेस्ट
लीची को आप पानी के गिलास या कप में डालें, अगर रंग चढ़ा होगा तो छूटने लगेगा और पानी का रंग बदल जाएगा। असली लीची किसी भी तरह का रंग नहीं छोड़ेगी। दूसरा तरीका है कि आप टिश्यू पेपर साथ रखें और उसे हल्का गीला करें। अब इस पेपर को लीची पर रगड़ें, रंग छूटकर पेपर पर आ जाए तो समझ लें कि ये नकली है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


