मिक्सर में मसाले-चटनी रह जाते हैं अधपिसे? 3 आसान ट्रिक्स से घर पर तेज कर लें ब्लेड की धार
मिक्सर-ग्राइंडर किचन के जरूरी चीजों में से एक होता है, जिसमें हम मसाले, चटनी आसानी से पीस लेते हैं। ऐसे में मिक्सर के ब्लेड ही कमजोर हो जाए तो चीजें खड़ी रह जाती है। अगर आपके मिक्सर के ब्लेड की धार कम हो गई है, तो बाजार जाने के बजाय घर पर ही कुछ ट्रिक्स से उन्हें तेज करें।

किचन के जरूरी सामानों में से एक होता है मिक्सर-ग्राइंडर, जिसमें चटनी, मसाले, शेक, स्मूदी जैसी चीजों को हम बना लेते हैं। टमाटर की चटनी पीसनी हो या फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट सबसे पहली याद अब मिक्सर की ही आती है और अगर यही काम करना बंद कर दे तो बाजार जाकर सही करवाना पड़ता है। अगर आपका मिक्सर भी मसालों या चटनी को खड़ा पीस रहा है, उसमें बारीक नहीं हो रहे तो उसके ब्लेड के धार को तेज करवाने की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको पैसे खर्च करके बाजार जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर ही मिक्सर के ब्लेड की धार तेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये आसान तरीके।
1- एल्युमिनियम फॉयल की लें मदद
रोटी को लपेटने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन अब मिक्सर के ब्लेड की धार तेज करने के लिए भी इसका यूज करें। फॉयल की 2-3 शीट्स को मोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े करें और उन्हें जार में डालकर 20-30 सेकंड तक चलाएं। इससे ब्लेड पर जमी गंदगी की हल्की परत हटने में मदद मिलेगी और उसकी धार बेहतर हो सकती है।
2- अंडे के छिलके और सेंधा नमक वाला तरीका
अंडे खाकर छिलके तो आप कूड़े में ही फेंक देते होंगे लेकिन ये छिलके भी बड़े काम के होते हैं। अंडे के छिलकों के साथ सेंधा नमक को मिक्सर में डाल दीजिए। अब करीब 30-40 सेकंड तक मिक्सर को चलाएं और फिर बंद करें और एक राउंड में फिर से ऐसे ही चलाएं। अंडे के सख्त छिलकों से मिक्सर के ब्लेड साफ होने के साथ तेज भी हो जाएंगे। अब छिलकों का बुरादा हटाकर मिक्सर को अच्छे से पानी से धोकर और सुखाकर रखें।
3- बर्फ के टुकड़े और सोडा
बर्फ के टुकड़े चीजों को ठंडा करने के लिए मदद करते हैं और ये आपके ब्लेड की धार बढ़ाने में भी मदद करेंगे। बर्फ के 3-4 टुकड़े लें और इसे मिक्सर में डाल दें। इसके साथ ही 1 चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल दें और 10 सेकंड तक दो राउंड में चला दें। बर्फ की वजह से ब्लेड पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी और धार भी सही हो जाएगी।
मिक्सर की सफाई करने का सही तरीका
कई बार मिक्सी के ब्लेड की धार गंदगी के कारण भी कमजोर हो जाती है, इसलिए जरूरी है कि आप उसकी सफाई सही तरीके से करें। हर इस्तेमाल के बाद जार और ब्लेड को गुनगुने पानी और लिक्विड डिशवॉश से अच्छी तरह साफ करें। ऐसा करने से ब्लेड साफ और तेज बने रहेंगे, साथ ही जार से मसाले या चटनी की महक भी दूर हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


