काम की बात: खाने के बाद खाते हैं सौंफ? जानें कहीं वह हरे केमिकल से रंगी तो नहीं, इन 3 तरीकों से करें पहचान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खाने की हर चीज में आजकल मिलावट हो चुकी है और अब सौंफ भी हरे रंग के केमिकल से रंगी जा रही है। हाल ही में FSSAI ने गुजरात के मेहसाणा से 26 टन ग्रीन कलर केमिकल युक्त सौंफ पकड़ी है। तो चलिए आपको बताते हैं असली-नकली सौंफ में फर्क पता करने के लिए क्या तरीके अपनाएं।

how to check real vs fake saunf at home

Real vs Fake Fennel Seed: सौंफ का डिब्बा ज्यादातर घरों में मेज पर रखा रहता है और खाने के बाद लोग 1 चुटकी सौंफ खा लेते हैं। सौंफ का इस्तेमाल मालपुआ बनाने से लेकर कई अचार-खटाई तक में किया जाता है। सौंफ सिर्फ किचन का मसाला ही नहीं है, बल्कि माउथ फ्रेशनर भी है। अगर आपको पता चले कि सौंफ भी मिलावटी आने लगी है, तो हैरानी होगी ना। हाल ही में FSSAI ने गुजरात के मेहसाणा जिले में छापेमारी की और वहां पर करीब 26 टन हरे रंग वाली केमिकल वाली सौंफ को जब्त किया है। उस फैक्ट्री से काफी मात्रा में हरा मिलावटी रंग भी मिला है, जिसके साथ सौंफ को हरा दिखाकर बाजार में बेचा जा रहा था। अगर आप ये हरे कमिकल वाली सौंफ को खा लेते हैं, तो आप गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी हो चुका है कि आप किसी भी चीज को खाने से पहले उसकी जांच करना सीख लें।

सौंफ

असली-नकली सौंफ की पहचान करने के 3 तरीके

आप असली और अच्छी गुणवत्ता वाली सौंफ खा रहे हैं या नहीं, इसकी जांच कुछ आसान तरीकों से घर पर भी कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाली कुछ सौंफ खराब क्वालिटी की या केमिकल रंग से रंगी हो सकती है, चाहे वह खुली बिक रही हो या पैकेट में बंद हो। इसलिए केवल पैकेजिंग देखकर सौंफ की शुद्धता मान लेना सही नहीं है। तो चलिए आपको सौंफ की जांच करने के कुछ तरीके बताते हैं।

  • पानी वाला टेस्ट

1 गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें सौंफ को डाल दीजिए। अगर सौंफ नकली होगी या कलर से रंगी गई होगी तो उसका रंग कुछ ही देर में पानी में निकल जाएगा। ऐसे आप पानी की मदद से सौंफ सही है या नहीं इसका पता लगा सकते हैं।

  • टिश्यू पेपर से करें चेक

वेट टिश्यू पेपर लें या फिर साधारण वाले पेपर को हल्का गीला कर लें। इस पर सौंफ को रखकर रगड़ें, अगर सौंफ नकली केमिकल वाली हुई तो रंग उसमें छूटेगा। असली हुई तो कोई भी रंग नहीं निकलेगा। आप इस तरह से भी सौंफ की जांच कर सकते हैं।

  • रंग को गौर से देखें

आपने अगर सौंफ को गौर से देखा होगा तो उसका रंग साधारण और हल्का दिखता है। केमिकल कलर वाली सौंफ चमकीली और गहरे हरे रंग में दिखेगी। आप रंग देखकर भी पहचान कर सकते हैं और साथ ही केमिकल वाली सौंफ को खाने पर हल्का कड़वापन लगेगा। सही सौंफ में थोड़ी मिठास होती है, वह कड़वी नहीं लगेगी।

नोट- असली-नकली सौंफ को जांच करने के लिए ये तरीके शुरुआती है। अगर आप इन तरीकों से सौंफ का पता नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी लैब में जाकर परीक्षण करा लें। अगर सौंफ नकली या केमिकल युक्त मिलती है, तो 011-23413488 इस नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।