बिना 1 बूंद तेल के पानी में बनाएं फूले-फूले भटूरे, ये ट्रिक जानने के बाद नहीं होगी हेल्थ की चिंता!
Zero Oil Bhature Tips: भटूरे खाना पसंद है लेकिन ज्यादा तेल की वजह से एंजॉय नहीं कर पाते, तो ये 1 ट्रिक जरूर ट्राई करें। तेल की जगह पानी में उबालकर बनें ये भटूरे बिल्कुल परफेक्ट बनते हैं। इनका टेस्ट नॉर्मल भटूरे जैसा ही आता है।

छोले भटूरे खाना सभी को पसंद होता है। लेकिन भटूरे इतने ऑयली होते हैं कि कई लोग इन्हें खाने से बचते हैं। खासकर अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं या ओवरऑल हेल्थ को ले कर थोड़ा अवेयर रहते हैं, तो तेल से भरे भटूरे खाना अवॉइड ही करते होंगे। लेकिन आज हम आपके साथ ऐसी टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिसके बाद आप गिल्ट-फ्री हो कर भटूरे खा सकते हैं। ये भटूरे बिना एक बूंद तेल के बने हैं और इतने टेस्टी बनते हैं कि आपको बिल्कुल नहीं लगने वाला कि इनमें तेल नहीं है। वैसे ही क्रिस्पी और फूले-फूले भटूरे तैयार होते हैं, जैसे तेल में तले जाते हैं। कभी-कभार जब कुछ बढ़िया खाने का मन हो, तो छोले के साथ आप ये जीरो ऑयल भटूरे बना सकते हैं। आइए फटाफट से जान लेते हैं कैसे-
भटूरे का आटा ऐसे लगाएं
भटूरे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनें, इसके लिए सही से आटा लगाना बहुत जरूरी है। छोटी-छोटी सी टिप्स फॉलो करेंगे तो एकदम परफेक्ट आटा लगेगा, जिसके भटूरे भी बाजार जैसे बनेंगे। इसके लिए एक परात में दो कप मैदा लें, इसमें आधा कप सूजी, बेकिंग पाउडर (1/4 चम्मच), बेकिंग सोडा (1/4 चम्मच), दही (1 कप), नमक (1 चम्मच), चीनी (1 चम्मच) मिक्स कर के आटा लगा लें। जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं। आटा ज्यादा ढीला नहीं होना चाहिए। अब आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं और पटक-पटककर गूंथ लें। इसे लगभग 6 घंटे के लिए ढककर यूं ही छोड़ दें।
बिना तेल के ऐसे बनाएं भटूरा
स्टेप 1- भटूरे को पानी में बॉयल करें
सबसे पहले आटे की लोई बनाकर भटूरा बेल लें। एक पैन या कढ़ाही में पानी गर्म करें। जैसे ही पानी गर्म हो जाए उसमें भटूरा डाल दें। इसे 5 मिनट के लिए बॉयल होने दें। हल्का सा भटूरा बॉयल हो जाएगा तो इसका सारा कच्चापन निकाल जाएगा।
स्टेप 2- एयर फ्रायर में बनाएं भटूरे
बिना तेल के भटूरे बनाने के लिए एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। एक बार भटूरे पानी में उबल जाएं तो एक-एक कर के इन्हें एयर फ्रायर में डालें। इसे आपको 200°C पर 5 मिनट के लिए एयर फ्राई कर लेना है। एकदम क्रिस्पी और फूला-फूला भटूरा बनकर तैयार होगा। इस तरीके से भटूरा बनाने में एक बूंद तेल का भी इस्तेमाल नहीं होगा।
स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि भटूरा ज्यादा सुनहरा और क्रिस्पी बने, तो इसके लिए एयर फ्रायर में भटूरा डालने से पहले उसपर थोड़ा सा तेल ब्रश कर दें। थोड़ा सा तेल लगाने से भटूरे और भी ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं। हालांकि अगर आप जीरो ऑयल रेसिपी तलाश रहे हैं, तो बिना तेल वाले भटूरे भी आपको खूब पसंद आने वाले हैं।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


