बड़ौदा के महाराजा की शाही दावत लिस्ट, 1897 का 'रॉयल डिनर' मेन्यू हो रहा है वायरल

Feb 10, 2026 12:24 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

The Maharaja Of Baroda's Royal Feast Menu : सोशल मीडिया पर वायरल साल 1897 का शाही फूड मेन्यू भी ऐसी ही एक कहानी को दोहरा रहा है। जिसमें ना सिर्फ दो दिग्गज मराठा शासकों की उस ऐतिहासिक मुलाकात का जिक्र पढ़ने को मिलता है बल्कि उस समय के राजा-महाराजाओं की दावत कैसी होती थी, यह भी जानने को मिलता है।

बड़ौदा के महाराजा की शाही दावत लिस्ट, 1897 का 'रॉयल डिनर' मेन्यू हो रहा है वायरल

इतिहास के पन्नों से निकलकर जब कोई पीला पड़ चुका कागज सामने आता है, तो वह न केवल बीते हुए दौर की कहानी को जिंदा करने की कोशिश करता है बल्कि पुराने स्वाद की भी याद दिला देता है। सोशल मीडिया पर वायरल साल 1897 का शाही फूड मेन्यू भी ऐसी ही एक कहानी को दोहरा रहा है। जिसमें ना सिर्फ दो दिग्गज मराठा शासकों की उस ऐतिहासिक मुलाकात का जिक्र पढ़ने को मिलता है बल्कि उस समय के राजा-महाराजाओं की दावत कैसी होती थी, उनके मेन्यू में क्या शामिल होता था, यह भी जानने को मिलता है। बता दें, इतिहासकार नेहा वर्मानी, जो मुगल भारत और दक्षिण एशिया की खानपान परंपराओं पर शोध करती हैं, उन्होंने करीब 130 साल पुराना एक शाही मेन्यू शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

रॉयल किचन से निकला फ्रेंच मेन्यू

बता दें, यह फूड मेन्यू 31 जनवरी 1897 की एक शाही दावत का है, जिसे बड़ौदा के महाराजा ने ग्वालियर के महाराजा सिंधिया के सम्मान में आयोजित किया था। यह दावत ब्रिटिश काल के दौरान गुजरात स्थित भव्य लक्ष्मी विलास पैलेस में आयोजित की गई थी। वर्मानी कहती हैं कि पहली नजर में दावत का यह फूड मेन्यू ऐसा लगता है कि जैसे इसे किसी फ्रेंच रॉयल किचन की किताब से निकलकर , बस उसमें भारतीय रजवाड़ों का स्वाद मिलाया गया है।

फूड मेन्यू ने क्यों किया हैरान

वर्मानी अपनी पोस्ट में लिखती हैं कि उम्मीद नहीं की जा सकती है 19वीं सदी में बड़ौदा के महाराजा द्वारा आयोजित डिनर में ट्रफल्स, आर्टिचोक जैसे ढेरों फ्रेंच नाम शामिल हो सकते हैं। इस मेन्यू ने इंटरनेट पर लोगों को इसलिए भी हैरान कर दिया क्योंकि इसमें पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की जगह फ्रेंच 'हॉट क्यूजीन' (Haute Cuisine) ज्यादा शामिल थे। जो उस दौर के भारतीय राजाओं की वैश्विक जीवनशैली और अलग स्वाद की पसंद को दर्शाता है। मेन्यू के अंत में 'Curry de Macedoine' का जिक्र है। यह एक तरह का मिक्स वेज करी थी, जो यह दर्शाती है कि विदेशी मेहमानों या पश्चिमी स्वाद के साथ भारतीय मसालों का संतुलन कैसे बनाया जाता था।

डिनर में परोसी गई थीं ये चीजें

Potage d' Amandes- बादाम से बना एक क्रीमी सूप या कस्टर्ड।

Poisson Braise sauce Mayonnaise- मेयोनीज सॉस के साथ पकाई गई मछली।

Crème de Volaille truffes- ट्रफल्स (एक दुर्लभ और महंगा मशरूम) से भरपूर चिकन क्रीम सूप।

Cotelettes de mouton a l'Italienne - इतालवी शैली में तैयार मटन कटलेट।

Selle de perdreau rotie aux Petits Pois - ताजी मटर के साथ भुना हुआ तीतर (Partridge)।

Fonds d' artichauts a la demi-glace - आर्टिचोक का निचला हिस्सा जिसे फ्रेंच 'डेमी-ग्लास' सॉस में पकाया गया था।

Curry de Macedoine de Legumes et Ris - सब्जियों और चावल की करी (यह मेन्यू का इकलौता हिस्सा था जिसमें भारतीय पुट था)।

Pommes a la crème: मलाईदार सेब (संभवत- डेजर्ट के रूप में)।

Glace de Pistachoo- पिस्ता आइसक्रीम।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।