ये 12 कुकिंग टिप्स सीख लीं तो खाना बनेगा इतना स्वादिष्ट, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!
Cooking Tips: अच्छी कुकिंग कोई सीक्रेट नहीं है, बस छोटी-छोटी टिप्स हैं जो शायद अभी आप ना जानती हों, लेकिन जान लेंगी तो खाना हर बार स्वादिष्ट बनेगा। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं बड़े काम की 12 कुकिंग टिप्स, जिनसे आपका खाना बनेगा सबसे अलग और स्वादिष्ट।

खाना बनाना अपने आप में एक आर्ट है। चीजें लगभग सभी सेम ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी स्वाद किसी-किसी के बनाए खाने में ही आता है। दरअसल सारा खेल सही मसाले और टेक्नीक का है, जिन्हें फॉलो कर के ही खाना टेस्टी बनता है। बेस्ट बात है कि अच्छी कुकिंग कोई सीक्रेट नहीं है, बस छोटी-छोटी टिप्स हैं जो शायद अभी आप ना जानती हों, लेकिन जान लेंगी तो खाना हर बार स्वादिष्ट बनेगा। बस किस चीज में कब, कौनसा मसाला डालना है, खाने में कुछ ज्यादा हो जाए तो उसे कैसे ठीक करना है; ये कुकिंग टिप्स आपको ऐसी ही कुछ जरूरी चीजों के बारे में बताएंगी। तो चलिए फटाफट से देख लेते हैं बड़े काम की 12 कुकिंग टिप्स, जिनसे आपका खाना बनेगा सबसे अलग और स्वादिष्ट।
आपके खाने को स्वादिष्ट बनाएंगी ये 12 कुकिंग टिप्स
1) आलू के पराठे टेस्टी और ढाबा स्टाइल बनाने हैं, तो आलू के मिक्सचर में थोड़ी सी कसूरी मेथी भी मिला दें। इससे पराठों का स्वाद दोगुना हो जाएगा और खुशबू भी बड़ी कमाल की आएगी।
2) कोई भी दाल बना रही हैं तो उसे उबालते वक्त आधा चम्मच हल्दी और बादाम के तेल की कुछ बूंदे मिला दें। इससे दाल बहुत अच्छी तरह पकती है और उसका टेक्सचर भी काफी अच्छा आता है। बनने के बाद ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है।
3) इडली-डोसा बनाने के लिए 1 कप दाल भिगो रही हैं, तो 1 चम्मच मेथी दाना भी जरूर डालें। इसे साथ में पीस भी लें। मेथी दाने से बैटर काफी जल्दी बनता है और इडली-डोसा भी सॉफ्ट बनते हैं। इन्हें खाने से गैस भी नहीं बनती।
4) इडली, डोसा या पकौड़ी या पकौड़ी जैसी किसी भी डिश को कुरकुरा बनाना है, तो बैटर में दो चम्मच दूध मिलाकर अच्छे से फेंट लें। ध्यान रहे नमक इसके बाद ही डालें।
5) चावल बनाते हुए थोड़ा सा तेल और नींबू की कुछ बूंदे मिला दें। इससे चावल एकदम सफेद, खिले-खिले और खुशबूदार बनते हैं।
6) नूडल्स एकदम रेस्टोरेंट जैसी बनें और आपस में चिपके ना, इसके लिए इन्हें उबालने के बाद ठंडे पानी में अच्छे से वॉश कर लें। तब तक जबतक ये ठंडी ना हो जाएं।
7) पनीर लंबे समय तक फ्रेश रहे, इसके लिए एक बर्तन में पानी भरें पनीर को डुबोकर रख दें। पानी पनीर से ऊपर तक भरा होना चाहिए। इससे पनीर पीला भी नहीं पड़ेगा, सख्त भी नहीं होगा और सड़ेगा भी नहीं। इस पानी को समय-समय पर चेंज जरूर करती रहें।
8) खीर और भी ज्यादा स्वादिष्ट बने, इसके लिए उबलते समय चुटकी भर नमक मिला दें। इससे खीर में चीनी का स्वाद बैलेंस हो जाएगा और ये काफी टेस्टी बनेगी।
9) दही वड़ा बना रही हैं तो हाथों में अच्छे से पानी लगा लें, फिर इसकी बॉल्स बनाएं। ऐसा करने से बैटर हाथों में चिपकेगा नहीं और कम समय में बढ़िया दही वड़े बनकर तैयार हो जाएंगे।
10) कढ़ी को ज्यादा स्वादिष्ट बनाना है तो लगातार चलाते रहना जरूरी है। इसे कुछ देर अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें, इस दौरान बर्तन को पूरा ना ढकें, थोड़ा सी हवा लगने दें।
11) घर में सब्जी नहीं बनी है तो रायते से भी रोटी खा सकते हैं। रायता टेस्टी बने इसके लिए देसी घी में जरा सी हींग डालकर तड़का जरूर लगा लें। स्वाद दोगुना हो जाएगा।
12) सिंपल पराठे भी टेस्टी बनें इसके लिए उनके अंदर देसी घी लगाकर बनाएं। इससे परतदार पराठे बनते हैं जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं।
(All Images Credit: Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


