मम्मी की रसोई के काम को फटाफट निपटा देंगे ये 10 किचन हैक्स, पड़ोस की भाभियां पूछेंगी ट्रिक्स
महिलाओं के लिए किचन का काम काफी मेहनत भरा होता है, जिसके लिए कोई सैलरी भी नहीं मिलती। वर्किंग औरतों के लिए ये और भी ज्यादा टफ हो जाता है। लेकिन आप अपने कामों को आसान कर सकती हैं, कुछ किचन हैक्स की मदद से।

रसोई में घंटों खड़े होकर काम करना आजकल महिलाओं के लिए बड़ा टास्क बन गया है। काफी देर तक खड़े होकर काम करने से पैरों में दर्द होने लगता है और फिर काम करने का मन भी नहीं करता। अगर आप वर्किंग हैं, तो किचन के काम निपटाने में और ज्यादा दिक्कत लगती होगी। ऐसे में लगता है कि कोई जादू की छड़ी हो, जिसे घुमाकर काम निपटा लें। अगर आप किचन के कामों को झटपट-फटाफट निपटाना चाहती हैं, तो कुछ सिंपल और क्विक किचन हैक्स को जरूर जान लीजिए। ये हैक्स आपके किचन के कामों को जल्दी निपटा देंगे और आप किचन की क्वीन भी बन जाएंगी। पड़ोस की औरतें आप से ट्रिक पूछने जरूर आएंगी, चलिए आपको ये तरीके बताते हैं।
क्या हैं ये किचन हैक्स
1- अगर तेल भरते समय शीशी से तेल बाहर गिरने लगता है, तो पतली स्टिक (डंडी) की मदद लें। डंडी को शीशी में डाल दें और फिर तेल डालें। इससे तेल बाहर बिल्कुल नहीं गिरेगा और सब अंदर ही जाएगा। इसके अलावा कीप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
2- चावल अगर ज्यादा गीला बन जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस चावल के भगोने या कुकर में 1 स्लाइस ब्रेड रख दें। ब्रेड चावल का सारा पानी सोख लेगी और ये नॉर्मल हो जाएगा। चावल में माड़ होता है, तो ब्रेड एब्जॉर्ब करती है।
3- बटर चाकू से काटने पर चाकू को भी बाद में साफ करना पड़ता है, वरना सब्जी नहीं कटेगी। चाकू में टिश्यू पेपर लगाकर बटर काटें, मक्खन आसानी से कट जाएगा और चाकू साफ करने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
4- रोटी-पूड़ी बेलते समय बेलन में आटा ज्यादा चिपक जाता है, तो बेलन में पतली वाली पन्नी चिपका लें। इससे आपको रोटी भी परफेक्ट तरीके से बन जाएगी और बेलन भी साफ रहेगा। इसके अलावा परथन भी लगा सकती हैं।
5- जल्दी में दाल-चावल पकाना है, तो कुकर में पहले दाल चढ़ाएं। फिर इसमें धुले हुए चावल एक कटोरे में पानी के साथ रखकर दाल के बीच में रख दें। 2-3 सीटी लगा दें, दाल-चावल एक साथ पक जाएंगे।
6- पनीर, प्याज का पराठा बनाते समय ये बीच में ही फूटने लगता है। स्टफिंग में सभी चीजें मिलाएं, लेकिन नमक बनाते हुए ही मिलाएं। पनीर और प्याज दोनों ही पानी छोड़ते हैं। स्टफिंग गीली हो जाती है, तो आटे से बाहर आने लगती है।
7- किचन में चाकू का काम वैसा ही होता है, जैसे घर में औरतों का काम। उनके बिना कोई काम नहीं हो सकता। चाकू की धार कम हो जाए, तो दुकान भागने की जरूरत नहीं है। कप के पीछे वाले हिस्से पर रगड़ें, लोढ़े पर या किसी अन्य पत्थर पर रगड़कर धार तेज कर सकते हैं।
8- हरी मिर्च काटने पर कई बार हाथ में लग जाती है और फिर फेस पर हाथ लगने से आंखों पर भी जलन होती है। मिर्ची का डंठल हटा दें और काटे वाले चम्मच में 1-1 करके फंसा लें, अब चाकू से बारीक मिर्ची फटाफट काट लें, बिना हाथ में लगाए।
9- आटे को लंबे समय तक नर्म रखना चाहती हैं, तो एयर टाइट कंटेनर में हल्का सा तेल लगाकर रखें। ऐसा करने से आटा फ्रिज में रखने के बाद भी सॉफ्ट बना रहेगा और रोटियां भी नर्म बनेंगी।
10- आलू उबालने के लिए रखने से पहले उनमें आधा कट लगा दें। इससे आप उबले हुए आलू को आसानी से छील सकती हैं और इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


