काम की बात: 10 खाने की चीजें जो फ्रिज में कभी नहीं रखनी चाहिए, जान लें वरना हो सकता है नुकसान!
Foods To Avoid In Fridge: क्या आपको पता है हर खाने की चीज को फ्रिज में भी रखना चाहिए? ये ना सिर्फ उनके स्वाद और टेक्सचर को खराब कर देता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी सही नहीं। आइए जानते हैं ऐसी ही चीजों की लिस्ट।

फ्रिज का इस्तेमाल आजकल लगभग हर घर में होता है। बचे हुए खाने से ले कर फलों और सब्जियों को स्टोर करने के लिए सबसे पहले हमारा ध्यान फ्रिज की ओर ही जाता है। लेकिन क्या हर चीज फ्रिज में रखना सही है? इसका जवाब है, बिल्कुल भी नहीं। ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से उनका स्वाद, टेक्सचर और यहां तक कि क्वालिटी भी जल्दी खराब हो सकती है। इतना ही नहीं, कुछ फूड्स तो सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं, अगर इन्हें फ्रिज में ज्यादा देर के लिए स्टोर कर दिया जाए तो। अगर आप भी बिन सोचे-समझे सब कुछ फ्रिज में डाल देते हैं, तो ये लिस्ट के बार आपको जरूर जान लेनी चाहिए। ताकि आपकी सेहत और स्वाद के साथ कोई भी समझौता ना हो।
कौन सी चीजें फ्रिज में कभी नहीं रखनी चाहिए?
1) ब्रेड
ब्रेड को कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। फ्रिज में रखने से ब्रेड जल्दी सूख जाता है और कड़क भी हो जाता है। ऐसे में ये ज्यादा दिन तक खाने लायक नहीं रहता। इसलिए ब्रेड को फ्रेश रखना है तो फ्रिज के बाहर ही स्टोर करें।
2) टमाटर
ज्यादातर घरों में टमाटर फ्रिज में स्टोर किए जाते हैं, जो कि गलत है। फ्रिज में रखने से टमाटर का टेस्ट और टेक्सचर दोनों खराब हो सकते हैं। इसलिए इन्हें रूम टेंपरेचर पर स्टोर करना ही सही माना जाता है।
3) शहद
शहद को भी फ्रिज में कभी नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से ये जम जाता है और उसके क्रिस्टल बनने लगते हैं। शहद को हमेशा रूम टेंपरेचर पर किसी एयर टाइट कंटेनर में ही स्टोर कर के रखना चाहिए।
4) तरबूज और खरबूजा
तरबूज और खरबूजे को भी फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। कई रिसर्च के मुताबिक, रूम टेंपरेचर पर रखने से इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बेहतर तरीके से बनते हैं। वहीं फ्रिज में रखने से इनका स्वाद, टेक्सचर और रंग तीनों फीके पड़ सकते हैं।
5) आलू
आलू को फ्रिज में रखने से उनमें मौजूद स्टार्च जल्दी शुगर में कन्वर्ट होने लगता है। इससे आलू का स्वाद ज्यादा मीठा होने लगता है और पकने पर टेक्सचर भी अजीब आता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जब आप फ्रिज में रखे आलू को पकाते हैं, तो इसमें 'एक्रिलामाइड' कंपाउंड बन सकता है, जिसे कैंसर पैदा करने वाला बताया जाता है।
6) प्याज
प्याज फ्रिज के मॉइश्चर यानी नमी को बहुत जल्दी एब्जॉर्ब कर लेती है और खराब हो जाती है। इससे प्याज में जल्दी फफूंदी भी लग सकती है। प्याज को हमेशा सूखी और खुली जगह स्टोर करना सही माना जाता है।
7) लहसुन
लहसुन भी एक ऐसी सब्जी है, जिसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से ये जल्दी अंकुरित होने लगता है, जिससे इसकी खुशबू और स्वाद दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
8) केला
फ्रिज में रखने से केला बाहर से जल्दी काला होने लगता है। फ्रिज के ठंडे तापमान से इसके पकने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो सकता है।
9) कॉफी
कॉफी एक तरह का नेचुरल डिओडोराइजर होती है। यानी ये फ्रिज के आसपास की सारी गंध और नमी को सोख लेती है। इससे कॉफी का पूरा फ्लेवर और खुशबू चेंज हो सकती है।
10) ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल को फ्रिज में रखने से वो गाढ़ा हो कर जम सकता है। इसमें क्रिस्टल बनने लगते हैं, जिस वजह से इसका टेक्सचर पूरी तरह बदल सकता है। इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


