काले रंग की जींस धोने के बाद हो जाती है सफेद? तो अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

काले रंग की जींस को धोने के बाद अक्सर उस पर सफेद रंग की एक परत चिपक जाती है  जो दिखने में बहुत बेकार लगती है। इसलिए इसे धोते समय कुछ टिप्स को अपनाना चाहिए। यहां देखिए काली जींस को धोने की बेहतरीन टिप्स-

How to wash black jeans
काली जींस को कैसे धोएं

जींस डेलीवियर का एक जरूरी हिस्सा है। कैजुअल वियर के लिए भी ये दुनिया भर में बेहद फेमस है। ये अलग-अलग रंगों में आती हैं लेकिन नीली और काले रंग की जींस को खासतौर से पसंद किया जाता है। काले रंग की जींस के साथ हर रंग के टॉप और शर्ट मैच कर जाते हैं, इसलिए इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन अक्सर ब्लैक जींस धोने के बाद खराब होना शुरू हो जाती है। धोने के बाद काले रंग की जींस पर सफेद रंग की एक परत जम जाती है। ऐसा सही तरह से ना धोने की वजह से होता है। ऐसे में काले रंग की जींस को धोने के लिए यहां देखें टिप्स-

काली जींस धोने के लिए पहले करें तैयारी

हमेशा नई काली जींस को धोने के लिए आपको इसे के रंग को बनाए रखने के लिए एक काम जरूर करना चाहिए। इसके लिए काले रंग की जींस को 1 कप सफेद सिरका, आधा कप नमक और एक गैलन ठंडे पानी के मिक्स में 1-2 घंटे के लिए भिगोकर रखें। इससे रंग पक्का हो जाता है और रंग निकलने की संभावना कम हो जाती है।

धोने से पहले करें ये एक काम

काले रंग की जींस को धोने से पहले हमेशा जींस को उल्टा कर लें और बटन या जिप बंद कर दें। ऐसा करने से पानी और डिटर्जेंट सीधे उसके ऊपरी रंग के संपर्क में नहीं आते

तेज डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें

काले रंग की जींस को धोने के बाद अगर वह सफेद हो जाती है तो आपको इसके रंग को सुरक्षित रखने वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे धोने के लिए फैब्रिक सॉफ्टनर से बचें, क्योंकि ये रंग और कोटिंग को हटा सकते हैं।

कभी न करें ड्रायर का इस्तेमाल

ज्यादा गर्मी से कॉटन के रेशे कमजोर हो जाते हैं, जींस सिकुड़ जाती है और उसका रंग जल्दी फीका पड़ जाता है। इसलिए हवा में सुखाएं। इसे सुखाने के लिए गीली जींस पर सूखे तौलिया को लपेटकर एक्सरट्रा पानी सोख लें। फिर, उन्हें सीधी धूप से दूर किसी छायादार जगह पर सूखने के लिए लटका दें।

टिप

  • अगर जींस को मशीन में धो रहे हैं तो मशीन में डेलिकेट या हैंडवॉश मोड का इस्तेमाल करें और स्पिन साइकिल को स्लो पर सेट करें।
  • हाथ से धो रहे हैं तो टब में ठंडे, साबुन वाले पानी में जींस को डुबोएं, उन्हें थोड़ा हिलाएं और 10-15 मिनट तक भीगने दें और अच्छी तरह धो लें।
  • जींस को तभी धोएं जब उस पर दाग दिखाई दें या उसमें से बदबू आए या वह चिपचिपी लगे। हल्के दागों को गीले कपड़े और ब्रश से साफ कर सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।