किचन गार्डन में लगा कड़ी पत्ता हो जाएगा बिल्कुल हरा-भरा, बस केयरिंग के लिए अपनाएं 4 टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कड़ी पत्ते का पौधा ज्यादातर घरों में लगा मिल जाएगा। लेकिन बहुत लोग शिकायत करते हैं कि उनका पौधा हरा-भरा नहीं रहता। ऐसे में कुछ केयरिंग टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। 

किचन गार्डन में लगा कड़ी पत्ता हो जाएगा बिल्कुल हरा-भरा, बस केयरिंग के लिए अपनाएं 4 टिप्स

कड़ी पत्ता, जिसे मीठा नीम भी कहा जाता है। ये एक खुशबूदार पत्ता है जिसका इस्तेमाल इंडियन खाने में में तड़के और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ज्यादातर भारतीय घरों में इन पत्तियों का इस्तेमाल रोजाना के खाने के लिए किया जाता है। कड़ी पत्ता हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। बहुत से लोगों के किचन गार्डन में इसका पौधा आसानी से मिल जाएगा। लेकिन कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि ये पौधा उतना ज्यादा ग्रो नहीं करता और कई बार तो ये पूरी तरह से सूख भी जाता है। अगर आपके घर में कड़ी पत्ता का पौधा लगा है और ये सूख रहा है या कीड़े लगकर खराब हो रहा है तो आपको इसकी केयरिंग के लिए कुछ टिप्स को जानना चाहिए। यहां देखिए

कड़ी पत्ता को कैसे रखें हरा-भरा

1) कड़ी पत्ता को हरा-भरा बनाने के लिए खट्टी छाछ या फिर दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए छाछ या दही को एक बाल्टी में निकालें और फिर इसमें पांच गुना पानी मिलाएं। अब इसमें लकड़ी की राख को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसे गमले में डालें। महीने में एक बार ऐसा जरूर करें।

2) कड़ी पत्ते को इस्तेमाल करने के लिए अगर आप तोड़ते हैं तो कभी भी नीचे से ना तोड़ें। इसे हमेशा ऊपर की तरफ से डंडी के साथ काट लें। ऐसा करने से पौधा ज्यादा अच्छे से बढ़ता है। अगर आप कड़ी पत्ते का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भी पौधे की ऊपरी नई टहनियों को समय-समय पर हल्का काटते रहें। ऐसा करने से पौधा घना बनता है और नई शाखाएं निकलती हैं।

3) पौधों को जीवीत रखने के लिए धूप बहुत जरूरी है। कड़ी पत्ते के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए 7 से 8 घंटे तक पौधे को फुल धूप में रखें।

4) पेड़-पौधों को पानी की जरूरत होती है, लेकिन बहुत ज्यादा पानी डालने से बचना चाहिए। मिट्टी की ऊपरी 1 से 2 इंच परत सूखने पर ही पानी दें। बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं। ध्यान में रखें कि कड़ी पत्ता की मिट्टी में मॉइशचर बना रहना चाहिए।

टिप

अगर पत्तियों पर एफिड, मिलीबग या अन्य कीड़े दिखाई दें, तो नीम के तेल का घोल बनाएं। इसके लिएलगभग 5 एमएत नीम का तेल लें और इसे 1 लीटर पानी में मिलाएं। इसमें कुछ बूंदें हल्के लिक्विड साबुन की भी डालें। इस मिक्स को हफ्टे में में एक बार छिड़क सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।