गोबर से लीपी दीवारें और आम के पेड़, यूट्यूबर 'फ्लाइंग बीस्ट' का फार्महाउस देख फराह खान भी हुईं हैरान

Apr 09, 2026 02:15 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Step Inside Gaurav Taneja Farmhouse: दिल्ली एनसीआर में बने गौरव तनेजा के फार्महाउस की झलक फराह खान के यूट्यूब चैनल में दिखीं। इस फार्महाउस में लक्जरी के साथ गांव के देसी ठाठ-बाट नजर आ रहे हैं। देखें इनसाइड फोटोज।

गोबर से लीपी दीवारें और आम के पेड़, यूट्यूबर 'फ्लाइंग बीस्ट' का फार्महाउस देख फराह खान भी हुईं हैरान

पॉपुलर यूट्यूबर और फिटनेस इंफ्लूएंसर फ्लाइंग बीस्ट यानी गौरव तनेजा के दिल्ली वाले फार्महाउस की झलक फराह खान के यूट्यूब चैनल फन विद फराह में दिखीं। दिल्ली-एनसीआर में बने यूट्यूबर के इस फार्महाउस में लक्जरी और गांव की परंपरा का शानदार नजारा देखने को मिला। इकोफ्रेंडली कमरों के साथ ही ढेर सारी गायें, जिससे गौरव अपने स्टार्टअप को चलाते हैं। इसी फार्महाउस पर मिले।

यूट्यूबर फ्लाइंग बीस्ट का दिल्ली वाला फार्महाउस

गाय के गोबर से लीपी हुईं दीवारे

फराह खान के व्लॉग में इस फार्महाउस का सबसे शानहार हिस्सा नजर आया। घर की दीवारों को गोबर से लीप कर तैयार किया गया है। जो ना केवल नेचुरल तरीके से घर को ठंडा रखने में मदद करता है बल्कि एंटीबैक्टीरियल भी होता है। सबसे खास बात कि लाउंज एरिया की दीवारों पर लगे गोबर के लेप से किसी भी तरह की गंध नहीं आ रही थी। जिससे फराह खान भी हैरान रह गईं। वहीं इस कमरे के दरवाजों को भी पूरे गांव के पुराने अंदाज में तैयार किया गया है।

यूट्यूबर फ्लाइंग बीस्ट का दिल्ली वाला फार्महाउस

फार्महाउस का एंट्रेस

फार्महाउस का नाम रोजियर फार्म है। जिसमे एंट्रेस के साथ ही काफी सारे पेड़-पौधे और हरियाली नजर आ रही थी। साथ ही इस फार्महाउस में मंदिर, फार्मिंग एरिया और गायों का तबेला भी है, जहां 200 गाएं रहती हैं। फ्लाइंग बीस्ट का ये पूरा फार्महाउस एक गांव की फील दे रहा।

यूट्यूबर फ्लाइंग बीस्ट का दिल्ली वाला फार्महाउस

फार्म हाउस में 200 गायें

फार्म हाउस के व्लॉग में यूट्यूबर ने अपनी 200 गायों को भी दिखाया है। जिनसे वो अपने स्टार्टअप को चलाते हैं। गाय के दूध से वो A2 घी, मक्खन और छाछ बेचते हैं। और साथ ही अपने घर के अचार वाले स्टार्टअप को भी शो किया है।

यूट्यूबर फ्लाइंग बीस्ट का दिल्ली वाला फार्महाउस

हर दीवार पर दिखा गांव वाला फील

फार्महाउस के हर कोने पर वो गांव वाला फील दिखाई दे रहा है। गोबर से लीपी दीवारों के अलावा ब्राउन शेड का इस्तेमाल किया गया है। यलो लाइट्स और बैक पर रखे मिट्टी के मटके पूरी तरह से देसी अंदाज दिखा रहे हैं।

ओपन किचन दिख रहा खास

फार्महाउस का हाईलाइट ओपन किचन है जो पूरी तरह से देसी फील दे रहा। यू शेप चूल्हा (जिसे गाय के गोबर से जलाया जाता है) इन्हीं चूल्हों पर दूध को पकाकर घी और मक्खन तैयार किया जाता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।