योग करने का होता है सही क्रम, जानें किस योगासन के बाद कौन सा करें योगा पोज
योग करना तो सेहत के लिए जरूरी है लेकिन ज्यादातर लोग योग करने का सही क्रम नहीं जानते हैं।

योग का अभ्यास तो बहुत सारे लोग करते हैं। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग योगासन के बारे में बताते हैं। लेकिन कुछ ही लोगों को जानकारी होगी योगासन के सही क्रम की। जी हां कौन से योग के बाद कौन सा योग किया जाए? इस बारे में सबको पूरी जानकारी नहीं होती है। इसलिए जानना जरूरी है कि योगासन करने का सही क्रम क्या है। जिससे कि योग करने के पूरे फायदे मिल सके और किसी भी तरह का नुकसान ना हो।
चक्रासन और पवनमुक्तासन
शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अगर आप चक्रासन कर रहे हैं तो जरूरी है कि उसे बाद पवनमुक्तासन को जरूर किया जाए। जिससे को दोनों विपरीत स्वभाव के योगासन शरीर को बैलेंस बनाए रखने में मदद करें।
सर्वांगसन और मत्स्यासन
शरीर का बैलेंस बनाने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए शोल्डर स्टैंड यानी सर्वांगसन करना फायदेमंद है। लेकिन सर्वांगसन योग करने के बाद मत्स्यासन जरूर करें। मत्स्यासन करने से रीढ़ की हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों, घुटनों के दर्द में फायदा होता है। सर्वांगसन करने के बाद मत्स्यासन को जरूर करें।
पश्चिमोत्तासन और पूर्वोत्सान
पश्चिमोत्तानासन में आगे बैठकर पूरे शरीर को आगे की तरफ झुकाया जाता है। जिससे बॉडी में एनर्जी का संतुलन होता है। साथ ही डाइजेशन सही रहने में मदद मिलती है। पश्चिमोत्तानासन करने के बाद पूर्वोत्तानासन जरूर करें। जिससे कि रीढ़ की हड्डियों में हुए अंदरूनी खिंचाव के बाद उसे बाहर की तरफ खींचकर रिलैक्स किया जाता है। साथ ही पूर्वोत्तानास करने के कई सारे फायदे भी हैं।
कटिचक्रासन ओर समकोणासन
अगर आप कमर दर्द से छुटकारे के लिए कटिचक्रासन करते हैं तो साथ में समकोणासन की मुद्रा को जरूर करें। जिससे रीढ़ की हड्डियों में फ्लैक्सिबिलिटी बनी रहे।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


