जिम ट्रेनर ने बताया खाली पेट सुबह जिम क्यों नहीं जाते? साथ ही दिया हेल्दी फूड ऑप्शन
Why empty stomach workout harmful for body: सुबह खाली पेट ही जिम जाते हैं तो जिम इंस्ट्रक्टर से जानें ऐसा करना क्यों है गलत। साथ ही बताया कौन से फूड्स कब और कैसे खाकर आने से मिलेगी एनर्जी। जिससे एक्सरसाइज करना होगा आसान।

स्लिम एंड फिट होना तो हर कोई चाहता है। लेकिन इस दौरान काफी सारे लोग बहुत ही छोटी-छोटी गलतियों को दोहराते हैं। जो उनके फिटनेस जर्नी में रुकावट बनती है और उन्हें कड़ी मेहनत के बाद भी सही रिजल्ट नहीं देती। दरअसल, काफी सारे लोग सुबह के समय खाली पेट जिम जाते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में पर्याप्त एनर्जी नहीं होती। हल्द्वानी के जिम इंस्ट्रक्टर प्रकाश दुर्गापाल ने वीडियो शेयर कर बताया है कि खाली पेट सुबह क्यों नहीं जिम जाना चाहिए? और, साथ एनर्जी के लिए हेल्दी फूड के ऑप्शन भी शेयर किए हैं।
खाली पेट सुबह जिम क्यों नहीं जाना चाहिए
जिम इंस्ट्रक्टर ने बताया कि जिम में जाकर हैवी एक्सरसाइज करने वाले लोगों को सुबह खाली पेट जिम नहीं जाना चाहिए। जब जिम में आप हाई एनर्जी एक्सरसाइज करते हैं, स्क्वाट मारते हैं, बर्पीज करते हैं तो शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है और खाली पेट एनर्जी नहीं मिलती।
खाली पेट हाई एनर्जी एक्सरसाइज करने से शरीर को ये नुकसान होते हैं
- खाली पेट हाई एनर्जी और हैवी एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिक रेट स्लो हो जाता है। जिससे वेट लॉस पर असर पड़ता है।
- ज्वाइंट्स पर जोर पड़ता है जिससे ज्वाइंट्स खराब होने लगते हैं।
- शरीर में एनर्जी की कमी होती है, जिससे आप पूरा वर्कआउट नहीं कर पाते।
- शरीर ज्यादा तेजी से थकता है।
- एनर्जी और प्रोटीन की कमी से मसल्स का लॉस तेजी से होता है।
- साथ ही एनर्जी ना होने और थकान की वजह से चोट की संभावना भी बढ़ जाती है।
जिम इंस्ट्रक्टर ने बताया एनर्जी के लिए खाएं ये फूड्स
जिम इंस्ट्रक्टर ने बताया कि सुबह इस हेल्दी फूड रेसिपी को खाकर एक्सरसाइज के लिए एनर्जी को मेंटेन किया जा सकता है।
- एक से डेढ़ चम्मच चिया सीड्स को रात में भिगो लें।
- सुबह इन भीगे चिया सीड्स में दो सौ ग्राम फ्रेश दही और साथ में दो खजूर को मिक्स कर खा लें।
दही में प्रोबायोटिक हैं जो गट हेल्थ के लिए अच्छे हैं और साथ ही प्रोटीन का भी सोर्स है। साथ ही खजूर कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है जो बॉडी को धीरे-धीरे एनर्जी देगा, साथ ही डेट्स में मौजूद पोटैशियम बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स को भी मेंटेन करके रखने में मदद करता है। वहीं चिया सीड्स ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर का रिच सोर्स है। जो पेट को भरे रखने में मदद करेगा। इस बात का ध्यान रखें कि जिम जाने के 45 मिनट पहले इस फूड को खा लें।
इसके साथ ही माइंड को अटेंटेटिव और फोकस्ड रखने के लिए जिम ओनर ने बताया कि जिम जाने से पहले एक कब ब्लैक कॉफी पिएं। ये आपको जिम में वर्कआउट में फोकस करने में मदद करेगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



