रोज जिम और सख्त डाइट के बाद भी नहीं घट रहा वजन? पेट के डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

घंटों तक जिम में पसीना बहाने और हैवी डायटिंग करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो गड़बड़ी कुछ और है। इस बारे में पेट के डॉक्टर ने बात की और कुछ कारण बताए हैं।

रोज जिम और सख्त डाइट के बाद भी नहीं घट रहा वजन? पेट के डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह

आजकल मोटापा भारत में ज्यादातर लोगों की बड़ी समस्या बन चुका है और इसके पीछे लोग लाखों कोशिशें करते हैं। हैवी एक्सरसाइज, डायटिंग, योगा, आयुर्वेदिक दवाइयां और ना जाने क्या-क्या। इसके बाद भी कई लोगों का वजन तस से मस नहीं होता और पेट की चर्बी थुलथुली होकर लटकती रहती है। मोटापा ना सिर्फ आपका लुक खराब कर देता है बल्कि कई बीमारियों को भी जन्म देता है जैसे थायराइड, शुगर, हाई बीपी, हार्ट अटैक। अक्सर लोग सोचते हैं कि मोटापा कम करने के लिए घंटों तक जिम में पसीना बहाओ और खाना कम खाओ बस यही करना है। इसी बात पर मेदांता हॉस्पिटल की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुक्रित सूद वजन कम करने का सही तरीका बताया है।

पाचन तंत्र सही होना जरूरी है

डॉक्टर सूद का कहना है कि अगर आप हैवी एक्सरसाइज डेली करते हैं और डायटिंग भी कर रहे हैं। इसके बाद भी मोटापा कम नहीं हो रहा है, तो आपका पाचन तंत्र सही नहीं है। कमजोर पाचन तंत्र की वजह से शरीर फैट सही से बर्न नहीं कर पा रहा है। वजन कम करने में मेटाबॉलिज्म खास रोल निभाता है।

खाने की ये चीजें करती हैं नुकसान

डॉक्टर का कहना है कि ज्यादातर भारतीय तेल, चीनी और प्रोसेस्ड फूड खाते हैं। इसकी मात्रा ज्यादा होने के कारण गट बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ सकता है और इसी के कारण शरीर में सूजन भी आ जाती है। ऐसे में वेट लॉस करना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है। ज्यादा चीनी और तेल की वजह से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं और नींद में कमी हो जाती है, साथ ही अनियमित लाइफस्टाइल भी वजन बढ़ने का कारण बनते हैं।

कैलोरी कम करने पर फोकस

ज्यादातर लोग कैलोरी कम करने और कम कैलोरी वाली चीजें खाने पर ध्यान देते हैं लेकिन इसके साथ वह प्रोटीन, फाइबर और हेल्द डायट को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और अगर आप ज्यादा डायटिंग कर रहे हैं, कम खाना खाते हैं, तो शरीर स्टार्वेशन मोड यानी भूखा रहने का आदि हो जाता है। ऐसी सिचुएशन में वजन कम नहीं होता है।

कैसे कम कर सकते हैं वजन?

  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो करीब 1 महीना अपनी डायट पर फोक्स करें। खाने में हाई प्रोटीन, फाइबर वाली चीजों को शामिल करें। कैलोरी और कार्ब्स को बैलेंस करते हुए खाएं। दोनों ही चीजें शरीर के लिए जरूरी है।
  • खाने का समय सही करें। सुबह जल्दी उठें और सही समय पर नाश्ता करें। फिर लंच 1-2 बजे तक करें लेकिन बीच में कुछ हेल्दी स्नैक्स खाएं। रात का खाना कोशिश करें कि 8 बजे तक खा लें। जल्दी डिनर करने से वह पच जाता है।
  • टहलने का नियम भी बनाएं। आप चाहे तो रात का खाना खाने के बाद टहलने जाएं या फिर मॉर्निंग वॉक करें। वॉक करने से शरीर का फैट कम होता है।
  • एक्सरसाइज वही करें, जो आपको सूट करें और घंटों तक पसीना बहाने के बजाय सही एक्सरसाइज को रूटीन से करें।
  • अच्छी नींद यानी 7-8 घंटे सोना जरूरी है, ऐसा नियम बनाएं।
  • स्ट्रेस कम करने की कोशिश करें, हर बात पर स्ट्रेस लेंगे तो ओवरईटिंग करने लगेंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।