
रोटी-चावल छोड़ने के बाद भी नहीं हो रहा वेट लॉस, फिटनेस कोच ने शेयर की 3 प्रैक्टिकल टिप्स
Why cutting roti and chawal not help you to loose weight: रोटी-चावल छोड़ देने पर वजन कम होगा। इस मिथ के बारे में फिटनेस कोच ने बताया है कि आखिर क्यों कार्ब कम करने के बाद भी वेट लॉस करना आसान नहीं होता।
स्लिम एंड फिट रहने की रेस में लोग जल्दी से जल्दी वेट लॉस का फार्मूला खोज रहे हैं। लेकिन साथ ही वो खुद की हेल्थ के साथ समझौता नहीं करना चाहते। ऐसे में काफी सारे वेट लॉस फार्मूले ट्रेंड करते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग, डिटॉक्स ड्रिंक्स, लो कार्ब डाइट काफी ज्यादा लोगों के बीच पॉपुलर है। अब ऐसे में क्या खाएं और क्या नहीं इस बात का कंफ्यूजन दिमाग में बना रहता है। काफी लोग वजन घटाने के चक्कर में रोटी और चावल खाना छोड़ देते हैं क्योंकि इन्हें कार्बोहाइड्रेट का मेन सोर्स माना जाता है। लेकिन ये क्या! रोटी-चावल छोड़ने के बाद भी वेट लॉस नहीं होता। अगर आपके साथ भी यहीं समस्या है तो फिटनेस कोच जीत सेलल इस मिथ से जुड़े फैक्ट के बारे में बताया है। जिसमे लोग समझते हैं कि रोटी या चावल खाने से उनका वजन बढ़ेगा। फिटनेस कोच की ये 3 प्रैक्टिकल टिप्स जरूर जान लें।

वेट लॉस के लिए क्या कार्बोहाइड्रेट खाना छोड़ देना चाहिए
वेट लॉस के बारे में सबसे बड़ी गलतफहमी है कि वजन घटाना है तो रोटी-चावल खाना छोड़ना होगा। यानि कि डाइट से कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह बाहर करना होगा। लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। फिटनेस कोच बताती हैं कि बॉडी के फंक्शन कार्बोहाइड्रेट पर डिपेंट करते हैं। अगर आप कार्ब्स लेना बंद कर देते हैं तो एनर्जी कहां से मिलेगी। इसलिए ये पूरी तरह से मिथ है कि वेट लॉस के लिए रोटी-चावल खाना छोड़ना होगा।
तो कैसे घटेगा बॉडी फैट
अगर आपको फैट लॉस करना है तो इन 3 बातों को फॉलो करें।
कैलोरी की कमी
अपनी डाइट में कैलोरी की कमी करें। जितनी कैलोरी आपकी बॉडी दिनभर में बर्न करती है। उससे कम कैलोरी आपको खानी है।
डाइट में प्रोटीन हो भरपूर
बॉडी मसल्स के हिसाब से दिनभर में प्रोटीन का इनटेक पूरा करना होगा। जिससे बॉडी में मसल्स मास की कमी ना हो।
मूवमेंट है जरूरी
तीसरी सबसे खास बात बॉडी की मूवमेंट है जरूरी। दिनभर में आप कितनी एक्सरसाइज कर रहे हैं,वॉक कर रहे हैं और एक्टिव है। ये आपके फैट लॉस को बढाएगी। अगर आप पर्याप्त मात्रा में एक्सरसाइज कर रहे हैं तो फैट लॉस जरूर होगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




