जिम की कौन सी मशीन तेजी से करेगी वेट लॉस, 1 से 5 रैंकिंग से समझें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जिम जाते हैं और वहां रखी मशीनों को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी आपके वेट लॉस को फास्ट करेगी तो फिटनेस एक्सपर्ट से समझें रैंकिंग के हिसाब से कौन सी मशीन आपके वजन घटाने की स्पीड को बढ़ा सकती है।

gym machine best for weight loss
जिम की कौन सी मशीन तेजी से घटाएगा वजन

वेट लॉस का मतलब केवल अट्रैक्टिव बॉडी पाना नहीं होता। बल्कि वेट लॉस के लिए रोजाना जिम, कसरत करना आपको हेल्दी रखता है। कॉर्डियोवस्कुलर डिसीज, हार्मोनल इंबैलेंस के साथ किसी भी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से आप बचे रहते हैं। अगर हर दिन कॉर्डियो एक्सरसाइज करते हैं तो ये हार्ट रेट को कम करता है और हाई ब्लड प्रेशर से बचाता है। दिल दुरुस्त रहता है जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम होता है। अब कॉर्डियो एक्सरसाइज करनी है तो काफी सारे लोग जिम जाते हैं और कुछ लोग घर पर ही मशीन खरीदकर लाते हैं। लेकिन समझ नहीं आता कि कौन सी मशीन वेट लॉस को आसान बनाएगी तो ये जानकारी आपकी मदद करेगी। फिटनेस एक्सपर्ट वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा इस मशीन को इफेक्टिव मानते है। 1 से 5 तक की रैंकिंग से समझें...

एयर बाइक मशीन

एयर बाइक मशीन

एयर बाइक या असॉल्ट बाइक भी बोलते हैं। इसमे हाथ की पकड़ के साथ पैडल आगे-पीछे किया जाता है। ये मशीन कॉर्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए होती है। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि ये मशीन बिगिनर्स के लिए सही नहीं और हाई इटेंसिटी वर्कआउट के लिए ठीक होती है। जिन लोगों को लांग टाइम तक कॉर्डियो करना होता है या जो हार्ट के पेशेंट हैं उनके लिए एयर बाइक मशीन ठीक नहीं। तो वेट लॉस के लिए ये मशीन पांचवें नंबर पर है क्योंकि बिगिनर्स वेट लॉस के लिए ज्यादा इस मशीन को नहीं यूज कर सकते।

रोइंग मशीन

रोइंग मशीन (Rowing machine)

ये मशीन फुल बॉडी वर्कआउट के लिए अच्छी है और इसे चौथे नंबर पर रखा जा सकता है। लेकिन इसे चलाते वक्त अगर आप सही तरीका इस्तेमाल नहीं करते तो इससे कमर के निचले हिस्से में चोट लगने या दर्द का डर रहता है। सही टेक्निक का इस्तेमाल करके रोइंग मशीन यूज किया जाए तो ये कॉर्डियो करने के लिए अच्छी मशीन है और वेट लॉस को आसान बनाती है। चूंकि आप इसमे लंबे टाइम तक लगाकार वर्कआउट कर सकते हैं।

स्टेशनरी बाइक

स्टेशनरी बाइक

नॉर्मल साइकिल जैसी दिखने वाली मशीन जिसे एक्सरसाइकिल भी बोलते हैं। काफी सारे लोग घर में रखते हैं। ये कॉर्डियो एक्सरसाइज करने के लिए तीसरे नंबर है, जो लोग बिगिनर हैं और धीरे-धीरे कॉर्डियो करना चाहते हैं। वहीं इस मशीन पर पूरा कंट्रोल होता है और लोअर बॉडी का अच्छा वर्कआउट इससे हो जाता है लेकिन इसमे फुल बॉडी मसल्स इन्वॉल्व नहीं होती। इसलिए पूरी तरह से वेट लॉस में मदद नहीं करती।

एलिप्टिकल मशीन

एलिप्टिकल मशीन

वेट लॉस के लिए एलिप्टिकल मशीन सेकेंड नंबर पर है। इस मशीन की मदद से बिना घुटनों पर प्रेशर डाले कॉर्डियोवस्कुलर वर्कआउट किया जा सकता है। अगर इसके हैंडल को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो पैरों के साथ अपर बॉडी की मसल्स भी इन्वॉल्व होती हैं और वर्कआउट होता है। ये मशीन ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए अच्छी हैं जिन्हें दौड़ने या ज्यादा चलने से घुटनों पर और पैरों पर वजन पड़ता है और ये मशीन कंसिस्टेंसी में लगातार यूज कर सकते हैं, जिससे वेट लॉस आसान हो जाता है।

ट्रेडमिल मशीन

ट्रेडमिल

कॉर्डियो एक्सरसाइज करने और वेट लॉस करने के लिए सबसे बेस्ट और पहले नंबर पर ट्रेडमिल मशीन है। इस मशीन पर आप वॉकिंग, रनिंग कुछ भी कर सकते हैं। वहीं अगर इस पर इनक्लाइन मोड पर करके वॉक किया जाए तो वेट लॉस और भी ज्यादा तेज हो जाता है। चूंकि वॉक करना सबसे आसान और बेस्ट कॉर्डियो एक्सरसाइज मानी जाती है इसलिए ट्रेडमिल वेट लॉस करने, हार्ट को हेल्दी रखने दोनों के लिए बेस्ट है।

तो अगर आप वेट लॉस के लिए सबसे इफेक्टिव मशीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये पहले नंबर पर ट्रेडमिल है जो आपको फिट रखने में मदद करेगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसजिम की कौन सी मशीन तेजी से घटाएगी वजन, 1 से 5 रैंकिंग से समझें