ना जिम, ना डाइटिंग! C-सेक्शन के बाद भारतीय महिला ने घटाया 30 किलो वजन, जानें फिटनेस रूटीन

लाइव हिन्दुस्तान
share

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर पूनम सुब्बा ने बताया है कि उन्होंने सी-सेक्शन के बाद करीब आठ महीने में 30 किलो वजन कम किया। चलिए जानते हैं पूनम ने क्या फिटनेस रूटीन अपनाया।

What this Indian mother ate to lose 30 kg in 8 months after C-section
C-सेक्शन के बाद भारतीय महिला ने घटाया 30 किलो वजन

मां बनना किसी भी महिला के लिए बेहद सुखद अनुभव होता है लेकिन डिलीवरी के बाद शरीर को काफी आराम की जरूरत होती है। डिलीवरी के दौरान वजन बढ़ता है, जो कई बार डिलीवरी के बाद भी लंबे समय तक बना रहता है। अगर आपने सही डाइट, एक्सरसाइज नहीं की तो ये हमेशा बना रह सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि डिलीवरी के बाद बच्चे का ख्याल रखने के साथ खुद की सेहत का ध्यान कैसे रखें। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर पूनम सुब्बा ने सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद करीब 8 महीने में अपना 30 किलो वजन घटाया। उन्होंने इसका वीडियो अपने अकाउंट से शेयर किया है। खास बात ये है कि उन्होंने वजन कम करने के लिए किसी क्रैश डाइट या जिम की मेंबरशिप नहीं ली, बस सिंपल रूटीन फॉलो किया।

वजन घटाने के लिए क्या खाती थीं पूनम-

सुबह का रूटीन रहा ऐसा

पूनम की सुबह की शुरुआत 1 गिलास गुनगुने पानी से होती थीं। इसके बाद वह नाश्ते में पोहा खाती थीं लेकिन इसमें न्यूट्रिला मिलाकर बनाती थीं। न्यूट्रिला में प्रोटीन होता है और पोहा में फाइबर, दोनों ही शरीर के लिए जरूरी है। इसके बाद घी डालकर ग्रीन टी पीती थीं। ग्रीन टी पेट की गंदगी को साफ करता है और फैट को कम करता है।

लंच-डिनर में क्या था

लंच में पूनम चावल, भिंडी और मछली खाती हैं। जो लोग मछली नहीं खाते, वे प्रोटीन के तौर पर पनीर खा सकते हैं। लंच में चावल कम रखें लेकिन सब्जियां ज्यादा खाएं। फिर वह शाम को गुड़ वाली चाय पीती थीं और डिनर में पूनम सोया चंक्स, चना और ओट्स खाती हैं। इन सभी चीजों में प्रोटीन की मात्रा होती है और शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

एक्सरसाइज रूटीन किया तय

पूनम सुब्बा सुबह 1 घंटा एक्सरसाइज करती थीं। वह जिम नहीं गईं बल्कि घर पर ही कुछ सिंपल वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया। खासतौर पर स्क्वैट्स, वॉक, क्रो वॉक और अन्य चीजें करने से उन्हें बेली फैट कम करने में मदद मिली। बता दें, सी-सेक्शन के बाद रिकवरी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही एक्सरसाइज शुरू करें। कई बार हैवी वर्कआउट करने से टांकों पर असर पड़ता है, जिससे दिक्कत होगी।

1 आदत हर दिन अपनाईं

पूनम ने बताया कि वह हर दिन करीब 3 लीटर पानी पी लेती थीं। सी-सेक्शन होने के बाद ज्यादा पानी पीना आपके पेट की गंदगी को साफ करने में मदद करेगा और शरीर को हाइड्रेट भी रखेगा। डॉक्टर भी डिलीवरी होने के बाद ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, भूख लगने पर सिर्फ पानी, ग्रीन टी पीना सही नहीं है, आप कुछ हेल्दी खाएं। डिलीवरी के बाद ब्रेस्टफीडिंग भी करानी होती है, ऐसे में भूखा रहना बच्चे के लिए सही नहीं होगा।

सी-सेक्शन के बाद वजन घटाते समय इन बातों का रखें ध्यान

पूनम के फिटनेस रूटीन से ये साफ है कि घर का बना सिंपल खाना और एक्सरसाइज से आप वजन कम कर सकते हैं लेकिन किसी भी चीज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। हर किसी का शरीर और केस अलग होता है, इसलिए सी-सेक्शन के बाद एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही किसी घरेलू नुस्खों से वजन कम करने की कोशिश ना करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसC-सेक्शन के बाद 30 किलो वजन घटाने के लिए महिला ने अपनाया ये आसान फिटनेस रूटीन