चाय पी कर होगा वेट लॉस...बस ये 1 चीज मिलाकर बनाएं, कम होगी पेट की चर्बी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चाय के शौकीन हैं लेकिन वजन भी बढ़ता जा रहा है, तो चाय बनाने का ये तरीका आपको जरूर सीख लेना चाहिए। बस चाय बनाते हुए आपको ये 1 चीज मिलानी है, फिर देखिए कैसे वेट लॉस में मदद मिलती है।

Chai Making Tips For weight Loss
वजन घटाने के लिए ऐसे बनाकर पीएं चाय

वजन कम करना है तो सबसे पहले चाय छोड़नी होगी। ये बात आपने कई लोगों के मुंह से सुनी होगी। लेकिन टी लवर्स के लिए चाय छोड़ना तो जैसे नामुमकिन होता है। सच कहें तो इसकी जरूरत भी नहीं है। क्योंकि चाय पी कर भी आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं। बस जरूरत है तो चाय बनाने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाने की। मसाला किचन की पूनम देवनानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने चाय बनाने का तरीका शेयर किया है। पूनम बताती हैं कि अगर आप इस तरह से चाय बनाकर पीते हैं तो शरीर को नुकसान के बजाए फायदा ही होता है। खासकर वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। आइए जानते हैं वो तरीका क्या है-

वजन घटाने के लिए ऐसे बनाकर पीएं चाय

पानी में उबालें चायपत्ती और अदरक

चाय पी कर भी वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले पानी में चायपत्ती और अदरक को उबलने दें। इसके लिए 1 गिलास पानी में एक छोटा चम्मच चायपत्ती और थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक एड करें। इन्हें 1 से 2 मिनट के लिए अच्छी तरह उबलने दें ताकि इनका फ्लेवर पानी में अच्छी तरह आ सके।

ये 1 चीज वेट लॉस में करेगी काफी फायदा

चाय बनाते हुए अगर आप थोड़ा सा अजवाइन मिला दें तो वेट लॉस में काफी फायदा हो सकता है। 1/4 चम्मच के करीब अजवाइन काफी रहेगा। ये पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसे में ब्लोटिंग, गैस, अपच की समस्या नहीं होती और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। अजवाइन आपको अदरक और चायपत्ती के साथ ही पानी में मिलाना है, फिर उसे 2 मिनट के लिए ढककर उबलने देना है।

दूध की मात्रा थोड़ी कम ही रखें

अगर आप चाय को थोड़ा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो उसमें दूध की मात्रा कम ही रखें। दूध की वजह से चाय में कैलोरी भी ज्यादा हो जाती है और ये पचाने में भी मुश्किल होता है। अगर आप 1 गिलास पानी ले रहे हैं, तो 1/4 कप दूध काफी रहेगा। वहीं अगर आप बिना दूध की चाय पी सकते हैं तो वो सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है।

स्वाद के लिए मिलाएं इलायची और सौंफ

दूध मिलाने के बाद आप चाय में थोड़ी सी सौंफ और हरी इलायची भी मिला सकते हैं। इससे चाय में काफी अच्छी खुशबू और फ्लेवर आता है। सौंफ पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसलिए वेट लॉस करना चाहते हैं तो थोड़ी सी सौंफ मिलाना काफी अच्छा रहेगा।

चीनी को करें रिप्लेस

हो सके तो चाय में चीनी डालना अवॉइड करें। अगर आप फीकी चाय पी सकते हैं तो ये सबसे बढ़िया है। लेकिन अगर आपको थोड़ा मीठा स्वाद चाहिए तो चीनी की जगह थोड़ा गुड़, स्टीविया या कुटे हुआ छुहारा जैसे हेल्दी ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं।

स्नैक्स समझदारी से चुनें

चाय पीना उतना नुकसान नहीं करता, जितना उसके साथ खाए जाने स्नैक्स करते हैं। उदाहरण के लिए बिस्किट, नमकीन, मठरी, चिप्स, रस्क और पकौड़े। इन्हें खा कर तो वेट लॉस होने से रहा। इसलिए हेल्दी स्नैक्स चुनें, जैसे- मखाना, भुना चना, पॉपकॉर्न और एग भुर्जी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसचाय पी कर होगा वेट लॉस...बस ये 1 चीज मिलाकर बनाएं, कम होगी पेट की चर्बी!