बेली फैट घटाना है तो डिनर में लेना शुरू कर दें ये मखाना मिल्क, न्यूट्रीशनिस्ट बोलीं- 14 दिनों में असर दिखेगा!

Jan 08, 2026 11:36 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेट लॉस के लिए डिनर हल्का रखना चाहिए। ऐसे में मखाना दूध एक परफेक्ट डिनर ऑप्शन हो सकता है। सर्टिफाइड न्यूट्रीशनिस्ट ईशा ने एक इसके फायदे, बनाने लेने के तरीके सब कुछ डिटेल में शेयर किए हैं-

बेली फैट घटाना है तो डिनर में लेना शुरू कर दें ये मखाना मिल्क, न्यूट्रीशनिस्ट बोलीं- 14 दिनों में असर दिखेगा!

वेट लॉस जर्नी में सबसे मुश्किल होता है अपना बेली फैट कम करना। बैठे-बैठे तोंद तो बाहर निकल जाती है, लेकिन फिर अंदर जाने का नाम नहीं लेती। कुछ लोग डाइटिंग के नाम पर खाना छोड़ देते हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर, बालों का झड़ना, डल स्किन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। सॉल्यूशन खाना छोड़ देना बिल्कुल नहीं है, बल्कि सही चीज, सही मात्रा में खाना जरूरी है। अब अपने सुना होगा कि वेट लॉस के लिए डिनर हल्का रखना चाहिए। ऐसे में मखाना दूध एक परफेक्ट डिनर ऑप्शन हो सकता है। सर्टिफाइड न्यूट्रीशनिस्ट ईशा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसके फायदे, बनाने लेने के तरीके सब कुछ डिटेल में शेयर किए हैं, आइए जानते हैं-

मखाना मिल्क के फायदे क्य-क्या हैं?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि मखाना मिल्क एक लाइट डिनर ऑप्शन है। खासतौर से अगर आपका गोल वेट लॉस, बेहतर पाचन और अच्छी नींद है, तो ये परफेक्ट है। अगर आप अपने बेली फैट से परेशान हैं, तो अगले 14 दिनों तक आप डिनर में मखाना दूध ले सकते हैं, इससे अच्छा खासा इंच लॉस देखने को मिलेगा। इसके अलावा ये हड्डियों में जान ले कर आता है और बालों का झड़ना भी कम होता है।

डिनर के लिए कैसे बेहतर है मखाना दूध?

मखाना दूध में कैलोरी की मात्रा कम है, लेकिन ये काफी फिलिंग होता है। यानी इसे लेने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे नाइट टाइम क्रेविंग कंट्रोल होती है। इसके अलावा मखाना मिल्क में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भी अच्छी होती है, जो मसल रिकवरी में मदद करते हैं। पचाने में भी ये आसान है, इसलिए डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है। साथ ही ये शुगर स्पाइक को भी कम करता है। अगर आपको डायबिटीज है, तब भी बिना चीनी और खजूर के आप इसे ले सकते हैं।

weight loss

कैसे बनाना है मखाना मिल्क?

मखाना मिल्क बनाने के लिए एक पैन में 1 गिलास दूध लें, उसमें एक कटोरी मखाना एड करें। अब इसमें 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 चम्मच सौंफ का पाउडर और मिठास के लिए एक खजूर एड करें। गैस की फ्लेम बंद करने के बाद चुटकी भरा काली मिर्च का पाउडर भी मिक्स कर दें। आपका मखाना मिल्क बनकर तैयार है।

कितने बजे मखाना मिल्क लेना चाहिए?

न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक आपको शाम 7 से 8 बजे के बीच मखाना मिल्क लेना चाहिए। कोशिश करें कि सोने से लगभग 2 घंटे पहले इसे ले लें।

किन लोगों को नहीं लेना है?

कुछ लोगों को मखाना मिल्क थोड़ी सावधानी के साथ लेने की जरूरत है। उदाहरण के लिए अगर आपको लैक्टोज इनटोलरेंस है, तो एनिमल बेस्ड मिल्क की जगह आप प्लांट बेस्ड मिल्क ले सकते हैं। वहीं जिन लोगों को किडनी में पथरी है, उन्हें ये डेली नहीं लेना चाहिए। अगर आपका पाचन बहुत ही ज्यादा कमजोर है, जो हफ्ते में 3 से 4 बार इसे लेना शुरु करें।

वेट लॉस के लिए ये बातें भी ध्यान रखें

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि मखाना दूध आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। लेकिन कुछ बातें आपको ध्यान में जरूर रखनी है। ये तभी फायदा करता है जब आपकी टोटल कैलोरी कंट्रोल में होती है। ऐसा नहीं कि आप कुछ भी खा रहे हैं और बहुत सारा खा रहे हैं, तो भी वेट लॉस हो जाएगा। अपने प्रोटीन इंटेक का ध्यान रखें और साथ ही खुद को फिजिकली एक्टिव रखें। डेली वर्कआउट आपके रुटीन का हिस्सा होना चाहिए।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।