वैभव सूर्यवंशी ने फिट रहने के लिए खाना छोड़ दी ये 2 फेवरेट चीजें, जानें क्रिकेटर का फिटनेस प्लान
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना लिया है। उनके खेल के लोग दीवाने हो चुके हैं और अब उनकी हर चीज को जानना चाहते हैं। आज हम आपको क्रिकेटर के डाइट और फिटनेस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

महज 15 साल की उम्र में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में गर्दा उड़ा दिया है। वह भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों में से एक बन चुके हैं। वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर से आते हैं और कम उम्र में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के कारण चर्चा में आए हैं। वैभव सूर्यवंशी के खेल के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में बनी हुई है। उनकी फिटनेस और डाइट प्लान को लेकर लोग कई सवाल कर चुके हैं। अब सभी को पता चल गया है कि वैभव सूर्यवंशी फूडी हैं लेकिन बढ़ते वजन और फिटनेस को देखते हुए उन्होंने अपनी कई पसंदीदा चीजों को खाना छोड़ दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी डाइट में बदलाव कर रहे हैं, जिससे फिट रहे और मैदान पर अच्छा परफॉर्म करें। चलिए आपको क्रिकेटर की डाइट और फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।
खाना क्या पसंद करते हैं
वैभव सूर्यवंशी सभी चीजों को चाव से खाना पसंद करते हैं, फिर चाहे वह देसी खाना हो या फिर फास्ट फूड। क्रिकेटर को घर का बना चिकन-मटन खाना खूब पसंद है, खासौतर पर मटन। इसके अलावा वैभव को पिज्जा, लिट्टी चोखा, मीठे में राजभोग और आइसक्रीम खाना भी खूब पसंद है। वैभव को जब भी मीठे की क्रेविंग होती है, वह राजभोग खा लेते हैं।
कैसा है डाइट प्लान
वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनोज ओझा ने बताया कि क्रिकेटर ने फिट रहने के लिए अपनी डाइट में बड़े बदलाव किए। उन्होंने फिटनेस वाली डाइट जैसे प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर वाली चीजों को खाना शुरू कर दिया। चलिए बताते हैं उनका डाइट प्लान क्या है।
-अंडे और ओट्स
-दाल, पनीर और चिकन
-ब्राउन राइस और साबुत अनाज
-ताजे फल
-इलेक्ट्रोलाइट्स और भरपूर पानी
कौन सी 2 चीजें खाना छोड़ दी
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिटनेस को बनाकर रखने और वजन कंट्रोल करने के लिए मटन और पिज्जा खाना बिल्कुल छोड़ दिया है। इसके अलावा अपना फेवरेट लिट्टी चोखा भी कम ही खाते हैं और मिठाई भी नहीं खाते। उनका फोकस अब फिट और बैलेंस्ड बॉडी बनाने पर है। उनके पिता ने इंटरव्यू में बताया कि उसका वजन काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से उसने अपनी डाइट को सही किया। अब वह बैलेंस और हेल्दी चीजें ही खाता है।
वर्कआउट रूटीन भी किया तय
सिर्फ डाइट ही नहीं वैभव सूर्यवंशी ने अपना वर्कआउट रूटीन भी तय कर लिया है। अब वह हर दिन करीब 2 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं। इस दौरान वह ट्रेडमिल पर रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, वेट लिफ्टिंग जैसे कई एक्सरसाइज करते हैं। इन सभी फिजिकल एक्टिविटीज से मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर से चर्बी कम हो जाती है।


