काम की बात: क्या रात में होने वाली एसिडिटी आपकी नींद कर रही है खराब? ट्राई करें ये सिंपल नुस्खा

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

एसिड रिफ्लक्स यानी एसिडिटी एक बहुत ही आम समस्या है। यह तब होता है जब पेट का एसिड फूड पाइप में आ जाता है।अगर आपको ये समस्या रात में होती है और इसकी वजह से आपकी नींद भी खराब होती है तो यहां दिए नुस्खे को ट्राई करें।

क्या रात में होने वाली एसिडिटी आपकी नींद कर रही है खराब? ट्राई करें ये सिंपल नुस्खा

रात के समय खट्टी डकार आना या छाती में जलन आने की समस्या परेशान कर सकती है। ये लक्षण एसिड रिफ्लक्स यानी एसिडिटी के होते हैं। एसिडिटी की समस्या तब होती है जब पेट में भोजन को पचाने के लिए बनने वाला हाइड्रोक्लोरिक एसिड और आधा पचा हुआ खाना उल्टी दिशा में यानी ऊपर की तरफ फूड पाइप में आ जाता है। इसी प्रक्रिया को रिफ्लक्स कहते हैं। बहुत से लोगों को रात के समय ये समस्या होती है जिसकी वजह से नींद भी खराब होती है। ऐसे में एक नुस्खा आपके काम आ सकता है।

नुस्खे से पहले जानें रिफलक्स की समस्या होने पर कैसा महसूस होता है

गले में खट्टापन- एसिड जब आपके गले या मुंह तक पहुंच जाता है, तो मुंह का स्वाद अचानक खट्टा, कड़वा या नमकीन हो जाता है।

भारीपन और डकारें- पेट की गैस और एसिड ऊपर आने के कारण बार-बार खट्टी डकारें आती हैं और छाती या पेट में भारीपन लगता है।

गले में अटकाव- एसिड के कारण फूड पाइप में हल्की सूजन आ जाती है, जिससे ऐसा लगता है जैसे गले में कुछ फंसा हुआ है या निगलने में दिक्कत हो रही है।

अचानक खांसी आना- जब एसिड की बूंदें विंड पाइप के पास पहुंचती हैं, तो शरीर फेफड़ों को बचाने के लिए अचानक सूखी खांसी हो सकती है।

किस नुस्खे को अपनाएं

रात को सोने से पहले आधा केला और एक चुटकी इलायची पाउडर खाएं। यह आसान उपाय आपके पेट को प्राकृतिक रूप से आराम पहुंचा सकता है। इसे लगातार 5 दिनों तक आजमाएं। रोजाना ऐसा करने से आपको फर्क महसूस होगा।

एसिड रिफ्लक्स होने पर क्या करें और क्या न करें

कम मात्रा में खाएं- एक बार में भरपेट खाने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में खाएं।

तुरंत न सोएं- खाना खाने के कम से कम 2 से 3 घंटे बाद तक बिस्तर पर न जाएं।

सोते समय सिर ऊंचा रखें- बिस्तर के सिरहाने को ऊपर उठाएं।

टाइट कपड़े न पहनें- पेट पर दबाव डालने वाले कपड़े पहनने से बचें।

ठंडा दूध या सौंफ का पानी लें- ये दोनों चीजें पेट के एसिड को तुरंत शांत करने में मदद करता है।

समस्या बढ़ा सकती हैं ये चीजें- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, ज्यादा चाय-कॉफी और फास्ट फूड समस्या बढ़ा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।