सुबह उठते ही शरीर में दर्द और अकड़न से होते हैं परेशान? तुरंत आराम पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रात में सही तरह से  ना सोने पर सुबह उठते ही शरीर में अजीब सा दर्द और अकड़न महसूस होने लगती है। जिसे ठीक ना करने पर दिनभर बेचैनी होती रहती है। ऐसे में इन दोनों समस्या से तुरंत आराम पाने के लिए यहां बताए तरीकों को अपनाएं।

immediate relief From body aches and stiffness in the morning
सुबह के समय शरीर के दर्द और अकड़न से तुरंत राहत पाने के तरीके

सुबह उठने पर कुछ लोगों को शरीर में अजीब तरह का दर्द और अकड़न महसूस होती है। इस समस्या की वजह से दिनभर बेचैनी हो जाती है और अक्सर अंकम्फर्टेबल महसूस हो सकता है। ऐसा तब होता है जब हाथ या कलाई लंबे समय तक एक पोजीशन में रहती हैं और ब्लड फ्लो थोड़ा कम हो सकता है। इससे सुबह उठने पर उंगलियों और हाथों में जकड़न और भारीपन महसूस होता है। अगर सुबह उठकर आपको ऐसा लगता है कि आपका हाथ और उंगलियां ठीक से मुड़ नहीं रही या सीधी नहीं हो रही हैं तो आप कुछ तरीकों को अपनाकर इस समस्या से निपट सकते हैं।

1) गरम पानी से नहाएं

गरम पानी से 5 से 10 मिनट तक नहाने से काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। गुनगुने पानी से अकड़ी हुई मांसपेशियां आराम महसूस करती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। रोजाना की थकान मिटाने के लिए भी गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

2) हल्के-फुल्के मूवमेंट करें

अगर एक ही पॉजीशन में सोने के बाद या फिर गलत तरह से सोने से हुई अकड़न के लिए सिर्फ 5 मिनट की मूवमेंट काफी है। इसके लिए धीरे-धीरे गर्दन घुमाना, कंधे घुमाना, टखने घुमाना, घुटने हल्के मोड़ना और थोड़ी देर टहलने की आदत बनाएं। ध्यान दें कि आपको ऐसी स्ट्रेचिंग से बचना चाहिए जिसमें दर्द हो, आपको जबरदस्ती कुछ भी नहीं करना है।

3) थोड़ा पानी पिएं

अगर एक रात पहले आपने बहुत ज्यादा पानी नहीं पिया था तो को आपको सुबह उठते ही थोड़ा पानी पीना चाहिए। सुबह उठते समय डिहाइड्रेटेड महसूस करते हों या रात में पसीना आता हो तो सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीने की आदत बनाएं।

4) हल्की मालिश करें

अगर अकड़न और दर्द ज्यादा हो तो जरूरत पड़ने पर आप हल्की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए सरसों, नारियल या जैतून के तेल में से किसी एक को गुनगुना गर्म करें और फिर हथेली से अकड़ा या दर्द वाली जगह पर 2 से 3 मिनट हल्के लंबे स्ट्रोक दें। फिर मांसपेशी को हथेली या उंगलियों से धीरे-धीरे गूंथें, लेकिन जोर न लगाएं। ज्यादा जकड़ी हुई जगह पर उंगलियों से हल्का गोलाकार दबाव देकर छोड़ दें। मालिश के लिए 10-15 मिनट काफी हैं। इसके बाद गुनगुने पानी से नहाएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेससुबह उठते ही दर्द और अकड़न से होते हैं परेशान? तुरंत आराम के लिए देखें तरीके