ना जिम, ना डाइटिंग! यश की पत्नी राधिका पंडित फिट रहने के लिए फॉलो करती हैं ये 3 चीजें, जानें फिटनेस टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टॉक्सिक फेम एक्टर यश की वाइफ राधिका भी टॉप की हीरोइन रह चुकी हैं लेकिन अब फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, राधिका आज भी फिट और एक्टिव हैं और इसके लिए वह जिम-डाइट नहीं बल्कि कुछ खास आदतों को अपनाती हैं।

Toxic actor yash wife Radhika Pandit fitness tips
यश की पत्नी राधिका पंडित फिट रहने के लिए करती हैं ये 3 काम, जानें फिटनेस टिप्स

टॉक्सिक फेम एक्टर यश की पत्नी राधिका पंडित इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में यश के इंटीमेट सीन्स पर पत्नी का रिएक्शन कुछ अच्छा नहीं था और यही बात एक्टर ने बताई है। लेकिन आज हम फिल्मों या कपल्स के बारे में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि राधिका पंडित के फिटनेस रूटीन के बारे में आपको बताएंगे। राधिका 42 साल की हैं और वह फिट रहती हैं, खास बात ये है कि फिटनेस के लिए वह जिम नहीं जाती हैं और ना ही कोई क्रैश डाइट फॉलो करती हैं। बता दें, कन्नड़ सिनेमा में राधिका टॉप की हीरोइन रह चुकी हैं लेकिन उस वक्त भी वह जिम या डाइट फॉलो नहीं करती थी। उनका फिटनेस रूटीन काफी सिंपल है और वह उसी से हेल्दी और फिट बनी रहती है। चलिए आपको राधिका के कुछ खास फिटनेस टिप्स बताते हैं।

ना जिम, ना डाइट

राधिका ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरू से ही दुबली-पतली रही हैं और इसकी वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए कुछ चीजों को फॉलो करना शुरू किया लेकिन वह जिम या फिर डाइट नहीं था। राधिका का कहा था कि मैं ना ही डाइटिंग वाली चीजें खा सकती हूं और ना ही घंटों तक ट्रेडमिल पर दौड़ना मेरे बस की बात है।

फिट रहने के लिए करती हैं ये 3 चीजें

राधिका का फिटनेस रूटीन बेहद सिंपल है और वह रोजाना इसे नियम से फॉलो करती हैं। उनका मानना है कि फिट रहने और कैलोरी बर्न करने के लिए जिम के अलावा भी कई सारी चीजें हैं। वही जुम्बा करती हैं, उन्हें डांस करना काफी पसंद है। इसलिए वह हर दिन जुम्बा या फिर नॉर्मल डांस करती हैं। इसके अलावा वह सुबह उठकर सूर्य नमस्कार और योग या एक्सरसाइज भी करती हैं। फिर वह 30 मिनट की वॉक लेती हैं। इन तीनों चीजों से शरीर फिट और एक्टिव बना रह सकता है। डॉक्टर्स का भी मानना है कि अगर आप योग-वॉक रोजाना करते हैं, तो शरीर स्वस्थ रहता है।

मेडिटेशन का भी है सीक्रेट मंत्र

राधिका का कहना है कि मन को शांत रखने के लिए वह मेडिटेशन नहीं करती बल्कि अच्छे गाने सुनती हैं, फिल्में देखती हैं और किताबें पढ़ती हैं। उन्हें खासतौर पर रात में किताब पढ़ना पसंद है और साथ में वह हॉट चॉकलेट पीती हैं।

खान-पान भी है साधारण

राधिका वेजिटेरियन हैं, तो उनकी प्लेट में हमेशा ही सादा खाना रहता है। वह दिन में पूरा खाना खाती हैं लेकिन रात में सिर्फ सब्जी रोटी और सलाद खाती हैं। स्नैक्स में वह ड्राई फ्रूट्स और फल खाती हैं। राधिका रात के 8 बजे तक खाना खा लेती हैं और इसी वजह से उनका मेटाबॉलिज्म काफी स्ट्रॉन्ग है। उनका कहना है कि मेरा शरीर आसानी से खाना पचा लेता है और मैं सुबह फ्रेश मूड के साथ उठती हूं। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए आपको खुद को सजा नहीं देनी है, बस सही रूटीन को नियम के साथ फॉलो करना है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसयश की पत्नी राधिका पंडित फिट रहने के लिए अपनाती हैं बस ये 3 आदतें