Rice Flour Benefits: क्या गेहूं के आटे से ज्यादा फायदेमंद है चावल की रोटी? जानिए
Is Rice Flour Chapati good: बचपन से सभी ने गेहूं के आटे की रोटी खाई है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर चावल की रोटी को ज्यादा फायदेमंद माना जा रहा है। क्या वाकई में ये सेहत के लिए फायदेमंद है, जानिए?

चावल का आटा स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके अलावा चेहरा चमकदार बनता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं? चावल का आटा एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और फोलिक एसिड से भरपूर होता है। चावल को बारीक पीसकर इसे तैयार किया जाता है। लेकिन क्या चावल का आटा, गेहूं के आटे से ज्यादा फायदेमंद हैं? जानिए-
चावल के आटे के फायदे
चावल का आटा लीवर हेल्थ के लिए अच्छा है। क्योंकि इसमें कोलीन होता है, जो लीवर से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का परिवहन करता है। इसके अलावा, चावल का आटा पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री होता है। ऐसे में ये सीलिएक बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए सुरक्षित है। ब्राउन राइस से बना चावल का आटा फाइबर से भरपूर होता है और ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हुए आंत के हेल्थ को बढ़ावा देता है।
गेहूं और चावल का आटा
जब पोषण की बात आती है, तो चावल का आटा और गेहूं दोनों की बनावट समान होती है। दोनों में थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और विटामिन ई जैसे मिनरल्स होते हैं। गेहूं का आटा फोलेट, बी-विटामिन में चावल के आटे से ज्यादा समृद्ध होता है। जो रेड और व्हाइट ब्लड सेल्स को बनाने के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट को परिवर्तित करने में मदद करते हैं।
क्या चावल का आटा ज्यादा फायदेमंद?
चावल का आटा ग्लूटेन से संबंधित समस्याओं वाले लोगों या पाचन और आंत से संबंधित समस्याओं वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, गेहूं के आटे के अपने फायदे हैं, ऐसे में कोई भी इसे चावल के आटे की जगह इस्तेमाल कर सकता है।
यह भी पढ़ें: जापानी लोगों की लंबी उम्र का ये है राज, कुछ नियम अपनाकर आप भी जीएंगे 100 साल
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
