तला हुआ खाकर पेट हो गया है खराब? तुरंत ठीक होने के लिए अपनाएं दादी-नानी के कारगर नुस्खे
Remedies For Upset Stomach: फेस्टिव सीजन चल रहा है। दिवाली के त्योहार के बाद अब गोवर्धन और भाई दूज भी है। अब इन त्योहारों पर लोग तला भुना खाते हैं। ऐसे में पेट खराब हो गया है तो इन नुस्खों को अपनाएं।

त्योहारी सीजन में हर घर में पूड़ी, पराठे जैसे फ्राइड पकवान तैयार किए जाते हैं। ऐसे में इस तरह के खाने को खाकर कई लोगों को पेट खराब हो जाता है। जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है, पेट खराब हो जाता है और दस्त या उल्टी जैसे हालात भी बन जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दादी-नानी के नुस्खों को अपना सकते हैं। ये पेट की गड़बड़ी और पेट दर्द कम करने में मदद कर सकते हैं।
खा लें दही- दही खाने से कई समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है। दही में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है जो कि पेट के बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन को कम करता है। पेट खराब होने पर इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि दही में पानी मिलाएं और इसे पतला कर लें। फिर इसमें नमक और जीरा पाउडर मिलाएं।
फायदेमंद है नारियल पानी- पेट खराब होने पर पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में नारियल पानी पी सकते हैं। इसके इलेक्ट्रॉलाइट्स, आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं और डिहाइड्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है। पेट खराब होने पर नारियल पानी पीएं।
केला खाएं- पेट खराब होने पर केला खाना सबसे अच्छा है। केले में पाई जाने वाली पौटेशियम की मात्रा मसल कोंट्रेक्शन को दूर करती है। इसके अलावा केले हल्के होते हैं और पचाने में भी आसान होते हैं। पेट खराब होने पर एक केला खाएं, ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा पका ना हो।
ना खाएं शक्कर- शक्कर आंत में जाकर वहां पर पहले से ही मौजूद सेंसिटिव बैक्टीरिया को प्रभावित कर सकती है। पेट खराब होने पर जूस और ज्यादा मीठे फल खाने से बचें। डायरिया में आर्टिफिशियल स्वीटनर भी नहीं लें।
