फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फिटनेसजापानी लोगों की लंबी उम्र का ये है राज, कुछ नियम अपनाकर आप भी जीएंगे 100 साल

जापानी लोगों की लंबी उम्र का ये है राज, कुछ नियम अपनाकर आप भी जीएंगे 100 साल

Secrets Why Japanese Live Long Life: जापानी लोगों को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। अक्सर लोग उन्हें देखकर यही सोचते हैं कि आखिर ये इतने जवान कैसे दिखते हैं। तो जानिए कुछ सीक्रेट्स

जापानी लोगों की लंबी उम्र का ये है राज, कुछ नियम अपनाकर आप भी जीएंगे 100 साल
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 24 Sep 2023 11:08 AM
ऐप पर पढ़ें

जापानी लोगों को देखकर उनकी उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है, क्योंकि ये लोग बड़ी उम्र में भी यंग और फिट नजर आते हैं। इसका कारण उनकी लाइफस्टाइल है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि जापान में लोग लगभग 100 साल तक जीते हैं। वहीं दूसरे देशों में औसतन आयु 65 से 75 ही है। जापानियों की तरह अगर कुछ नियमों को अपना लिया जाए तो लंबी उम्र तक जी सकते हैं। जानिए लॉन्ग लाइफ जीने के लिए सीक्रेट्स-

1) सब्जियां खाएं- जापानी बहुत सारी ताजी सब्जियां, सी फूड, फर्मेंटेड सोया, चावल और मछली खाते हैं। वहीं जापानी लोग पर्याप्त फाइटोकेमिकल्स, विटामिन और मिनरल्स खाते हैं। जब खाने की आदतें अच्छी होती हैं तो आप लॉन्ग लाइफ जी पाते हैं। 

2) खाना पकाने का अलग है तरीका- जापानी खाने को भाप के साथ तैयार किया जाता है। इसके अलावा ये खाना फर्मेंटेड होता है और इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। कुछ खानों को ग्रिलिंग करके पकाया जाता है। इसके अलावा जापानी छोटे-छोटे डिशेज बनाते हैं और हर खाने से पहले एक कटोरी सूप पीते हैं। जब रोजाना चावल और मछली के साथ सभी सब्जियों की थोड़ी मात्रा का सेवन किया जाता है, तो शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है।

3) चाय कल्चर है फेमस- जापान में चाय पीने का कल्चर है। ये चाय अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण बीमारियों से लड़ने में काफी मदद करती है। चाय में भी काफी वैरायटी होती हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

4) ताजा खाना- जापान उन कुछ देशों में से एक है जहां लोग ताजा खाना खाते हैं। जब व्यक्ति ताजा खाना खाता है तो शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है और वह पूरे दिन एक्टिव रहता है।

5) वॉकिंग है पसंद- रिपोर्ट्स कहती हैं कि जापानी लोग गाड़ी चलाने से बेहतर पैदल चलना समझते हैं। यहां पर ज्यादातर लोग आने-जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में वह फिजिकली फिट रहते हैं।  

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े