फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फिटनेसबाथरूम पहुंचने से पहले ही छूट जाती है कपड़ों पर पेशाब तो इन योगा पोज को करें, मिलेगा आराम

बाथरूम पहुंचने से पहले ही छूट जाती है कपड़ों पर पेशाब तो इन योगा पोज को करें, मिलेगा आराम

Weak Urine Bladder: यूरिन लीकेज की वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना कर चुकी हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना इन चार योगा पोज को करना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों में आराम मिलने लगेगा।

बाथरूम पहुंचने से पहले ही छूट जाती है कपड़ों पर पेशाब तो इन योगा पोज को करें, मिलेगा आराम
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 22 Sep 2023 11:57 AM
ऐप पर पढ़ें

कमजोर यूरिनरी ब्लैडर की वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर महिलाओं के साथ ये समस्या होना आम बात है। जिसमे खांसते या छींकते समय कपड़ों पर पेशाब निकल जाती है। यहीं नहीं वीक यूरिन ब्लैडर की वजह से शरीर पर जरा सा जोर पड़ते ही कपड़ों पर यूरिन लीकेज हो जाता है। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए योगासन मदद करते हैं। कमजोर हो चुके ब्लैडर को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को इन योगासन को करने का अभ्यास करना चाहिए। 

कमजोर यूरिनरी ब्लैडर को मजबूत बनाने वाले योगासन

गार्लैंड पोज या मलासन
इस योगा पोज को करने से कमजोर हो चुके पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जिससे यूरिन लीकेज कम होता है। मलासन करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें
-किसी स्थान पर खड़े होकर पैरों को कंधे के समांतर फैलाएं। 
-फिर पैरों को घुटने से मोड़ते हुए मल करते हुए अवस्था में बैठ जाएं। 
-इस दौरान हाथों को आगे की तरफ जमीन पर टिकाएं। 
-गहरी सांस लें और छोड़ें। सांस लेते वक्त ध्यान रहे कि पेल्विक फ्लोर मसल्स पर जोर डालें और रिलैक्स करें। इस आसन को करने से यूरिनरी ब्लैडर को मजबूती मिलने में मदद मिलती है। 

ब्रिज पोज
सेतु बद्धासन या ब्रिज पोज को करने से पेल्विक फ्लोर मसल्स स्ट्रांग होती है। खासतौर पर ये आसन उन महिलाओं के बेहद फायदेमंद है जो प्रेग्नेंसी के बाद यूरिन लीकेज और कमजोर पेल्विक फ्लोर मसल्स से परेशान रहती हैं। इस आसन को रोजाना करने से फायदा होता है। 

विपरीत करणी योगासन
इसे वॉलपोज भी कहते हैं। विपरीत करणी योगासन यूरिन लीकेज की समस्या को कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने से स्पाइन को सपोर्ट मिलता है और कमजोर मसल्स होने की वजह से हलासन और अर्ध हलासन जैसे योगा पोज करना भी आसान हो जाता है। वॉल पोज करने के लिए दीवार के सहारे पैरों को टिकाकर लेट जाएं। ये एक तरह की वार्मअप एक्सरसाइज भी है। जिससे लोअर बैक, पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत करती है।

ताड़ासन
किसी समतल स्थान पर खड़े होकर हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं और स्ट्रेच करें। साथ में गहरी सांस लें। इस दौरान ध्यान रखें कि शरीर में खिंचाव उत्पन्न हो। ताड़ासन स्ट्रेच एक्सरसाइज होने के साथ ही ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी है। जिससे पूरी बॉडी को स्ट्रेंथ मिलती है और पेल्विक फ्लोर मसल्स भी स्ट्रांग होती है। जिसकी वजह से यूरिन लीकेज की समस्या हल होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें