फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल फिटनेसइन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन, होगा ये नुकसान

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन, होगा ये नुकसान

संतरे में मौजूद विटामिन सी व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत बनाकर उसके शरीर को कई रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं संतरे का जरूरत से ज़्यादा सेवन कई लोगों को बीमार भी कर सकता है। आइए

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन, होगा ये नुकसान
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 22 Sep 2023 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

Side Effects Of Eating Too Many Oranges: बच्चे हो या बड़े, खट्टे-मीठे स्वाद वाला रसदार फल, संतरा हर किसी का फेवरेट होता है। संतरा न सिर्फ अपने स्वाद की वजह से बल्कि इसमें मौजूद सेहत को फायदा पहुंचाने वाले पोषक तत्वों की वजह से भी पसंद किया जाता है। संतरे में विटामिन सी, फाइबर, टामिन A, B, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को संतरे का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। संतरे का सेवन उन्हें फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में जिन्हें संतरे का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए।   

एसिडिटी-
संतरे का अधिक मात्रा में सेवन हार्टबर्न या एसिडिटी का कारण बन सकता है। खटास होने के कारण इसमें एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है जिसके सेवन से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और हार्टबर्न की समस्या हो जाती है।

किडनी से जुड़ी समस्या-
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या पहले से है, उन्हें संतरे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। संतरा खाने से पहले ऐसे लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

दांत हो सकते हैं खराब-
संतरे का सेवन ज्यादा करने से दांतों से जुड़ी समस्याएं परेशानी कर सकती हैं। संतरे में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से दांतों में कैविटी की परेशानी हो सकती है और दांत धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।

पेट में ऐंठन-
संतरे में मौजूद फाइबर की अधिकता की वजह से इसका ज्यादा सेवन करने पर व्यक्ति को अपच, पेट में ऐंठन और दस्त की समस्या हो सकती है।  ध्यान रखें, एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 संतरे का सेवन करना चाहिए। 
 
जोड़ों में दर्द-
संतरे की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही अर्थराइटिस या जोड़ों में दर्द की समस्या है, उन्हें संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। संतरे का अधिक सेवन हड्डियों में दर्द की समस्या को बढ़ा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें