Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसSonnalli Seygall Shares 3 Exercises to Reduce Mommy Pouch
डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी से परेशान? सोनाली सहगल का ये वर्कआउट अपनाएं

डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी से परेशान? सोनाली सहगल का ये वर्कआउट अपनाएं

संक्षेप:

डिलीवरी के बाद पेट के निचले हिस्से की चर्बी यानी मॉम पाउच कम करना आसान नहीं होता। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने पोस्टपार्टम फिटनेस के लिए 3 ऐसी एक्सरसाइज बताईं हैं, जो कोर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

Feb 10, 2026 02:10 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डिलीवरी के बाद वजन कम करना हर मां के लिए एक अलग ही चुनौती होता है। शरीर के कुछ हिस्सों की चर्बी आसानी से कम हो जाती है, लेकिन पेट के निचले हिस्से में जमा फैट यानी मॉम पाउच को टोन करना सबसे मुश्किल माना जाता है। यह समस्या खासतौर पर पोस्टपार्टम फेज में महिलाओं को परेशान करती है, जब शरीर धीरे-धीरे रिकवरी मोड में होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल, जिन्होंने 2024 में एक बेटी को जन्म दिया, ने हाल ही में अपने पोस्टपार्टम फिटनेस जर्नी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने एक मिनी फिटनेस चैलेंज के तहत तीन एक्सरसाइज दिखाई हैं, जिनका मकसद लोअर बैली फैट को टारगेट करना और मॉम पाउच को कम करना है।

1. रिवर्स प्लैंक नी ड्राइव

सोनाली ने सबसे पहले Reverse Plank Knee Drive एक्सरसाइज दिखाई, जिसे उन्होंने 20 सेकंड तक किया। यह एक्सरसाइज रिवर्स प्लैंक पोजिशन में की जाती है और खासतौर पर डीप कोर मसल्स और लोअर एब्स पर काम करती है। इसके अलावा यह ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग्स, शोल्डर्स और बैक को भी मजबूत बनाती है। पोस्टपार्टम महिलाओं के लिए यह एक्सरसाइज कोर स्टेबिलिटी और बॉडी कंट्रोल सुधारने में मदद करती है।

2. टेबलटॉप होल्ड

पहली एक्सरसाइज के बाद सोनाली ने 10 सेकंड का ब्रेक लिया और फिर Tabletop Hold किया जिसे 20 सेकंड तक होल्ड करना होता है। यह एक्सरसाइज कोर मसल्स को एक्टिव करती है और खासतौर पर उस जिद्दी लोअर बैली फैट को टारगेट करती है, जो डिलीवरी के बाद आसानी से कम नहीं होता। यह एक्सरसाइज बैलेंस और मसल एंगेजमेंट के लिए भी फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें:सिर्फ प्यार ही नहीं, मोटापे और स्ट्रेस का भी पक्का इलाज है डार्क चॉकलेट

3. ब्रिज विद ओवरहेड रीच

तीसरी और आखिरी एक्सरसाइज है Bridge with Overhead Reach, जिसे भी 20 सेकंड तक किया जाता है। यह एक्सरसाइज ग्लूट्स और लोअर बैक को मजबूत बनाती है और साथ ही कोर को पूरी तरह एंगेज करती है। पोस्टपार्टम रिकवरी में यह एक्सरसाइज शरीर को सपोर्ट देने और पेल्विक एरिया को मजबूत करने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें:मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया कैसे घर में करें फुल बॉडी वर्कआउट

क्यों जरूरी है सही एक्सरसाइज?

डिलीवरी के बाद शरीर को समय और सही मूवमेंट्स की जरूरत होती है। गलत या बहुत हार्ड वर्कआउट से नुकसान भी हो सकता है। सोनाली सहगल की ये एक्सरसाइज लो-इम्पैक्ट होते हुए भी असरदार हैं और नई मांओं के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें:रोजाना 10 हजार स्टेप्स चलने से कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल रहता है? डॉक्टर से जानें फैक्ट

नोट: मॉम पाउच को कम करना आसान नहीं है, लेकिन सही एक्सरसाइज, नियमितता और धैर्य से यह संभव है। सोनाली सहगल का यह 3-एक्सरसाइज रूटीन उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो पोस्टपार्टम के बाद धीरे-धीरे फिटनेस की ओर लौटना चाहती हैं। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर से उचित सलाह लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।